Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • World Archery Para Championships: शीतल देवी ने ओजनूर गिर्डी को हराकर जीता गोल्ड मेडल!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

World Archery Para Championships: शीतल देवी ने ओजनूर गिर्डी को हराकर जीता गोल्ड मेडल!

Hema Gupta September 28, 2025

World Archery Para Championships: भारत की 18 साल की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ एक दिन में तीनों मेडल—गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज—अपने नाम किए।

Read More: IND vs PAK Asia Cup 2025: 41 साल बाद भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, कौन बनेगा एशिया का बादशाह?

गोल्ड मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

शनिवार को कोरिया में हुए इवेंट में शीतल ने नंबर एक खिलाड़ी ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह उनकी पहली बड़ी व्यक्तिगत जीत रही। शीतल का प्रदर्शन दर्शाता है कि उनकी तकनीक और मानसिक मजबूती दोनों ही विश्वस्तरीय हैं।

Congratulate @ArcherSheetal on winning historic gold medal at Para World Archery Championships in compound individual event. May you keep winning laurels and make India proud. Best Wishes. pic.twitter.com/Hmy3Sgf3l9

— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) September 28, 2025

महिला टीम इवेंट में मिली सिल्वर

इससे पहले शीतल ने सरिता के साथ मिलकर कंपाउंड महिला ओपन टीम इवेंट में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला तुर्की के खिलाफ कांटे की टक्कर वाला रहा। मुकाबला बराबरी पर रहा और आखिरी दौर तक स्कोर 132-132 था। सरिता ने पूरे खेल में लगातार दस अंक बनाए, लेकिन अंतिम तीर में 7 अंक से चूक गई, जिससे तुर्की ने 152-149 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

🇮🇳 India’s Para Star Creates History!

Sheetal Devi beats Oznur Cure to clinch gold in the women’s compound individual category in the Para World Archery Championships, Gwangju. pic.twitter.com/uyA80Xqo4K

— All India Radio News (@airnewsalerts) September 28, 2025

मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज…

शीतल ने तोमन कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में भी शानदार खेल दिखाया। ग्रेट ब्रिटेन की जोड़ी ग्रिनहैम और नाथन मैकक्वीन से कड़ी टक्कर के बावजूद भारतीय जोड़ी ने 37-34 की शुरुआती बढ़त कायम रखी और अंततः 152-149 से जीतकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

India’s First Ever Individual Para Archery World Champion – Sheetal Devi 🇮🇳🏆

18-year-old Sheetal defeated the reigning champion Türkiye’s Oznur Cure Girdi 146-143 in Gwangju, South Korea to bag the women’s compound individual category Gold 🏅 at the Para World Archery… pic.twitter.com/gDPaQAohxd

— India In Shanghai (@IndiaInShanghai) September 27, 2025

भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन…

वहीं, मैंस टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। राकेश कुमार और तोमन कुमार डबल्स में क्वार्टर फाइनल में कनाडा से 150-152 की मामूली हार के साथ बाहर हो गए। W1 और रिकर्व कैटेगरी में भी भारत का हाथ खाली रहा। हरविंदर सिंह के हटने के बाद मैंस रिकर्व टीम ने प्रतिस्पर्धा नहीं की, जबकि महिला टीम भी कोरिया से हारकर क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई।

शीतल देवी की इस शानदार जीत ने भारतीय आर्चरी में नई उम्मीद जगाई है। 18 साल की इस युवा तीरंदाज ने दिखा दिया है कि वर्ल्ड स्टेज पर भारत की आर्चरी टीम की भी दमखम कम नहीं है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : खंडेरा मंदिर मेले में झूला हादसा टला,मेले में झूला हुआ टेडा
Next: श्रीसीम यौन शोषण कांड: फर्जी ‘बाबा’ की गिरफ्तारी से हिला देश, 17 छात्राओं की टूटी चुप्पी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.