Woman raped inside mosque: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से रविवार को एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे का इलाज करने के नाम पर एक महिला के साथ विश्वासघात करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने न केवल महिला को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया, बल्कि घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।
इलाज का झांसा देकर मस्जिद बुलाया

पीड़िता के अनुसार, उसका बेटा काफी समय से बीमार चल रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात नदीम नामक व्यक्ति से हुई, जिसने दावा किया कि एक मौलवी उसके बेटे का इलाज कर सकता है। भरोसा दिलाने के बाद वह महिला को अपने साथ मस्जिद ले गया, जहां मौलवी जुनैद भी मौजूद था।
नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मस्जिद में उसे और उसके बेटे को पानी दिया गया, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पानी पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
Woman raped inside mosque: वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने वारदात का अश्लील वीडियो भी बनाया। होश में आने के बाद जब महिला ने विरोध किया, तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए दबाव डाला गया।

पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप
महिला ने स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शुरुआत में पुलिस ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया और उसे चुप रहने का दबाव बनाया। बाद में उसने वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया, जिसके हस्तक्षेप के बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों, नदीम और मौलवी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि नदीम, जुनैद का पड़ोसी है।
