
UP-MP, राजस्थान समेत 15 राज्यों में अलर्ट जारी किया
Weather Update hindi : हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात भारी बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर भूस्खलन होने से 80 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। शिमला में मेहली-खोज मार्ग पर भूस्खलन के कारण मलबे में एक वाहन भी दब गया। इसके अलावा किन्नौर जिले के गयाबंग में रविवार को बादल फटने की घटना हुई थी। इससे इलाके में भारी बारिश हुई।

उधर, उत्तर प्रदेश का ललितपुर बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात में है। राजघाट डैम के 8 गेट और माताटीला डैम के 20 गेट खोले गए हैं। जिससे बेतवा नदी में बाढ़ आ गई है। नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी है. प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां नर्मदा नदी में बाढ़ आ गई है। कोलार, बरगी, सतपुड़ा समेत कई बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश से देश के कई हिस्सों में परेशानी खड़ी हो रही है। मध्य प्रदेश में दो बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। भोपाल के कोलार डैम के दो, बैतूल के सतपुड़ा डैम के सात और राजगढ़ के मोहनपुरा डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं। यूपी के ललितपुर में गोविंद सागर बांध के अब तक 16 गेट खोले जा चुके हैं। जिनमें से 4 गेट रविवार को ही खोल दिए गए थे।
कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट
13 राज्य, 4 केंद्र शासित प्रदेश मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा का अलर्ट।
वही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.
Weather Update hindi
MP Latest News Hindi: खाट पर शव,जोखिम में जान, ग्रामीण खाट पर शव रखकर करते है नदी पार
Must Watch आपके सितारों की रहस्यमयी बातें जानें