
बिना वीजा के इन देशों की यात्रा कर सकते हैं
Visa Free Entry: अब भारत का बढ़ता रुतबा पूरी दुनिया में दिखने लगा है, भारतीयों को दुनिया के कई देशों में बिना वीजा के ही इंट्री मिलने लगी है। अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप इन देशों में बिना वीजा लिए यात्रा कर सकते हैं।

भारतीय पर्यटकों के लिए मकाऊ से लेकर थाईलैंड तक कई देशों ने वीजा फ्री एंट्री शुरू कर दी है। अब जान लीजिए उन देशों के बारे में जहां आप नए साल में जा सकते हैं।
Visa Free Entry: दुनिया में बिना वीजा के घूमने वाले देशों की लिस्ट दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कई देशों ने यह समझ लिया है कि अगर पर्यटन को बढ़ावा देना है, तो पर्यटकों की यात्रा को जितना हो सके उतना सरल बनाया जाना चाहिए.
दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर टिकी है और पर्यटन क्षेत्र भी अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं, जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 90 से 180 दिनों तक रह सकते हैं और वहां की जगहों को आराम से घूम सकते हैं।
Russia Ukraine War: यूक्रेन ने दागी अमेरिकी मिसाइल, रूस के अंदर हमला
यहां हम आपको ऐसे ही 5 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के जा सकते हैं।
Visa Free Entry
भारतीय पर्यटक बिना वीजा के मकाऊ, थाईलैंड, मालदीव, मॉरीशस और कुक आइलैंड्स की यात्रा कर सकते हैं और यहां बिना वीजा के 180 दिनों तक रह सकते हैं।
Russia is a country of possibilities
किस देश में कितने दिनों तक कर सकते हैं एन्जॉय
Visa Free Entry: आप बिना टूरिस्ट वीजा के मालदीव भी जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 90 दिनों तक यहां घूम सकते हैं। इसी तरह, भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 31 दिनों के लिए कुक आइलैंड भी जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 30 दिनों के लिए मकाऊ जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक बिना वीजा के थाईलैंड भी जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक बिना वीजा के मॉरीशस की यात्रा अधिकतम 90 दिनों के लिए कर सकते हैं।
नेपाल और भूटान में पहले से वीजा फ्री
Visa Free Entry: इन देशों के अलावा, एक लंबी सूची है जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के कई महीनों तक रह सकते हैं। नए साल से दक्षिण अफ्रीका भी उन देशों में शामिल हो जाएगा जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के जा सकते हैं। हम जानते हैं कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल और भूटान पहले से ही उन देशों की सूची में हैं जहां भारतीय पर्यटकों को यात्रा करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है।