Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Virat Sets Double Record IPL: सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के साथ 9000 रन किए पूरे…
  • IPL 2025
  • Top Story

Virat Sets Double Record IPL: सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के साथ 9000 रन किए पूरे…

Hema Gupta May 28, 2025

Virat Sets Double Record IPL: IPL 2025 के 70वें मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश हुई, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB के जीत के साथ ही विराट कोहली ने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। वो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले और  9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Read More: RCB in Q1: बैंगलोर ने किया कमाल, जितेश शर्मा की शानदार पारी, पंत का शतक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज…

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में RCB ने 228 रनों का टारगेट महज 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। यह न सिर्फ IPL का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है, बल्कि RCB का अब तक का सबसे बड़ा सफल टारगेट भी है। इससे पहले टीम ने 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 204 रन का पीछा किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

600+ रन 5 बार बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बने कोहली…

विराट कोहली IPL के एक सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा पांच बार किया है: 2013, 2016, 2023, 2024 और 2025 में। उनके बाद केएल राहुल हैं, जिन्होंने चार बार यह आंकड़ा पार किया है। क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर ने तीन-तीन बार यह मुकाम हासिल किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी: कोहली नंबर 1

IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज अब विराट कोहली बन गए हैं। उन्होंने 266 मैचों में 63 अर्धशतक लगाए हैं। डेविड वॉर्नर (62), शिखर धवन (51) और रोहित शर्मा (46) इस सूची में उनके बाद आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने कोहली..

विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने RCB के लिए 9023 रन पूरे कर लिए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (6060 रन, MI), जेम्स विंस (5934 रन, हैम्पशायर), सुरेश रैना (5528 रन, CSK) और एमएस धोनी (5314 रन, CSK) उनके बाद आते हैं।

नंबर 6 के बाद सबसे बड़ा स्कोर..

लखनऊ के खिलाफ RCB की जीत में जितेश शर्मा की नाबाद 85 रन की पारी भी खास रही। उन्होंने नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए IPL के सफल रन चेज में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने 2018 में RCB के खिलाफ 70* रन बनाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

RCB के लिए सबसे बड़ी 5वें विकेट की साझेदारी..

जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच हुई 107 रन की नाबाद साझेदारी RCB की किसी रन चेज में 5वें विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इसने 2016 के क्वालिफायर-1 में एबी डिविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला की गुजरात लायंस के खिलाफ 91 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

ऋषभ पंत बने लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ 54 गेंदों में शतक लगाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल (56 गेंदें, 2022) के पास था। मार्कस स्टोयनिस और मिचेल मार्श ने भी 56 गेंदों में शतक लगाए थे, जबकि क्विंटन डी कॉक ने 59 गेंदों में शतक बनाया था।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM MOHAN YADAV: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव का आज सारणी और हाटपिपल्या दौरा,कई कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next: Barwani NEWS: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला: बड़वानी में दो को सजा

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.