Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Vijay Rashmika Dating: विजय ने किया खुलासा, रश्मिका के संग डेटिंग की सच्चाई आई सामने!
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Dating: विजय ने किया खुलासा, रश्मिका के संग डेटिंग की सच्चाई आई सामने!

Hema Gupta May 18, 2025

Vijay Rashmika Dating: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दिवाना बना दिया। इन दिनों वो अक्सर नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका के साथ नजर आते रहते हैं। ऐसे में कई दिनों से विजय की रश्मिका के साथ रिलेशनशिप की खबरे सामने आ रहीं थी कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। कभी रश्मिका विजय के परिवार के साथ नजर आती हैं, तो कभी वो दोनों साथ में दिखते है। इसी वजह से दोनों की डेटिंग की खबरों ने तुल पकड़ ली। हलांकि एक इंटरव्यू में विजय ने इस पर चुप्पी तोड़ी।

Read More: War 2 Hritik Roshan: एक्टर ने की बड़ी घोषणा, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मिलेगा खास तोहफा!

एक्टर ने अपने और रश्मिका के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी…

रश्मिका और विजय की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है, ऐसे में साथ दिखने से डेटिंग की खबरें सामने आने लगी हाल हि में एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा- ‘मैंने रश्मिका के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे उनके साथ और फिल्में करनी चाहिए। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वो एक खूबसूरत महिला हैं इसलिए केमिस्ट्री में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह बहुत मेहनती हैं। वो अपने इच्छा और कॉन्फिडेंस से किसी भी चीज को हरा सकती हैं। वो दयालु हैं और अपने ऊपर बाकियों के आराम और खुशी को प्रायोरिटी देती हैं।’

विजय से रश्मिका को डेट करने को लेकर पूछा सवाल..

इंटरव्यू के दौरान जब विजय देवरकोंडा से रश्मिका मंदाना को डेट करने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने न तो इस रिश्ते को स्वीकार किया और न ही खारिज किया। शादी को लेकर विजय ने कहा, “मैं जरूर शादी करूंगा, लेकिन फिलहाल किसी पार्टनर की तलाश नहीं कर रहा हूं।”

जब विजय से पूछा गया कि क्या रश्मिका उनकी आदर्श पत्नी की कसौटी पर खरी उतरती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “कोई भी अच्छी दिल वाली महिला मेरी कसौटी पर खरी उतर सकती है।”

Vijay Rashmika Dating: कैसे उड़ी रिलेशनशिप की अफवाहें…?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ डिनर या लंच डेट पर स्पॉट किया गया है, जिसके चलते इनके रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और एक-दूसरे को ‘अच्छा दोस्त’ ही बताया है।

फिल्म ‘सिकंदर’ के बाद साथ दिखे..

रश्मिका मंदाना हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आईं, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया। माना जा रहा है कि दोनों लंच डेट पर गए थे, हालांकि इस मुलाकात को लेकर भी दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इस फिल्म में साथ नजर आए थे विजय-रश्मिका..

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। हाल ही में फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। वहीं रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें तब जोर पकड़ने लगीं जब दोनों को कई बार एकसाथ लंच डेट्स और वेकेशन पर स्पॉट किया गया।

कुछ समय पहले रश्मिका के बर्थडे पर भी दोनों ने कथित तौर पर एक सीक्रेट वेकेशन एंजॉय किया था। हालांकि, इन अफवाहों को हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी लोकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल कर दीं, जो एक जैसी थीं। इससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों एक ही जगह छुट्टियां मना रहे थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: encounter jaunpur cop : जौनपुर में सिपाही को कुचलने वाला गो-तस्कर एनकाउंटर में ढेर
Next: घर की खुशहाली छीन सकती हैं ये मनी प्लांट से जुड़ी गलतियां: वास्तु टिप्स

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.