इंदौर के महूनाका चौराहे पर भाजपा नेताओं और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा के विधानसभा-4 प्रभारी वीरेंद्र शेडगे ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए। घटना के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। बढ़ते विरोध को देखते हुए यातायात विभाग ने कॉन्स्टेबल शेखर और सूबेदार लक्ष्मी को निलंबित कर दिया है। वहीं ट्रैफिक टीआई राधा यादव को कार्यालय में अटैच किया गया है। ACP शिवेंदु जोशी के मुताबिक पूरे मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फुटेज सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में देखें: