प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। यह खास घड़ी मध्यप्रदेश के उज्जैन से शुरू हुई पहल है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, बल्कि यह सूर्योदय, शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति और पंचांग की जानकारी भी देती है। यही वजह है कि यह घड़ी पूरे देश में आकर्षण का केंद्र बन गई है और अब अन्य तीर्थ स्थलों तक भी पहुंच रही है।