Uttarakhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट का सीएम धामी ने किया...

uttarakhand-politics

Uttarakhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट का सीएम धामी ने किया स्वागत, दूसरे कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं।

uttarakhand politics भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट का सीएम धामी ने किया स्वागत दूसरे कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं।

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का अपने सरकारी आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार भी मौजूद रहे। [caption id="attachment_92229" align="alignnone" width="300"]Uttarakhand Politics Uttarakhand Politics[/caption]

Uttarakhand Politics: आठ सदस्यों के निर्वाचन की जानकारी भी दी गई

महेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से एक बार फिर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा केंद्रीय राज्य मंत्री और निर्वाचन अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने की। जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक के दौरान हर्ष मल्होत्रा ने भट्ट के नाम का ऐलान किया। साथ ही राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ सदस्यों के निर्वाचन की जानकारी भी दी गई।

Uttarakhand Politics: विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा

महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया कि उनके सहयोग और मेहनत से भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल जिला पंचायतों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) के पदों पर भी विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव न लड़ रहा हो

भट्ट ने स्पष्ट किया कि भाजपा का उद्देश्य हर ग्राम पंचायत और बीडीसी वार्ड में अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारना और जीत दिलाना है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा वार्ड या ग्रामसभा नहीं होनी चाहिए जहां भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव न लड़ रहा हो।

आने वाले चुनावों में बड़ी सफलता मिल सके

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ता ही जीत की असली कुंजी हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर स्तर पर संगठित रहकर काम करें और संगठन को मजबूती दें ताकि भाजपा को आने वाले चुनावों में बड़ी सफलता मिल सके।

Uttarakhand Politics: ऐतिहासिक सफलता दर्ज करेगी

मुख्यमंत्री धामी ने भी महेंद्र भट्ट के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में और अधिक मजबूत होगी और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करेगी।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।