UKSSSC exam: पेपर लीक के सितम के बाद सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई...

uksssc-exam

UKSSSC exam: पेपर लीक के सितम के बाद सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई...

uksssc exam पेपर लीक के सितम के बाद सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई

UKSSSC exam: उत्तराखंड कृषि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है और परीक्षा देने वाले युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का निर्देश दिया है। [caption id="attachment_107777" align="alignnone" width="300"]cm dhami cm dhami[/caption]

सीबीआई जांच की मांग की

यह मामला 21 सितंबर को हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र में यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आया था, जब प्रश्नपत्र के तीन पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इस घटना के बाद युवा छात्रों ने पेपर लीक को लेकर धरना शुरू कर दिया और सीबीआई जांच की मांग की।

कार्रवाई के बारे में जानकारी दी

UKSSSC exam: शुरुआत में जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने युवाओं से बात की, जबकि अन्य आला अधिकारी भी उनसे मिले। लेकिन युवा सीबीआई जांच के लिए अड़े रहे। आठवें दिन मुख्यमंत्री धामी खुद मौके पर पहुंचे और युवाओं को मामले की जांच और कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया

उन्होंने युवाओं की मांग स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की और कहा कि परीक्षा में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा। छात्रों की सूची सरकार को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि मुकदमे हटाए जा सकें।

छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया

UKSSSC exam: सरकार ने मामले में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन, एक दरोगा और एक सिपाही शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को पेपर सॉल्वर के तौर पर भी दोषी पाया गया है।

अवलोकन कर मार्गदर्शन प्रदान करेगा

प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया है, जिसका नेतृत्व नैनीताल उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूसी ध्यानी करेंगे। यह आयोग एसआईटी की जांच रिपोर्ट का अवलोकन कर मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।