UK NEWS: सरकार देगी चार गुना तक ऋण, नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार

uk-news-2

UK NEWS: सरकार देगी चार गुना तक ऋण, नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार

uk news सरकार देगी चार गुना तक ऋण नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार

UK NEWS: प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति के तहत छोटे व्यवसाय शुरू करने वालों को पहले की तुलना में चार गुना तक अधिक ऋण मिल सकेगा। नई नीति में मौजूदा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MSY) और मुख्यमंत्री अति सूक्ष्म स्वरोजगार (नैनो) योजना को मिलाकर एकीकृत रूप दिया गया है। [caption id="attachment_81233" align="alignnone" width="300"]UK NEWS UK NEWS[/caption]

UK NEWS: सीमा और सब्सिडी दोनों में बदलाव किए

अब तक नैनो योजना में 50,000 रुपए तक ऋण उपलब्ध होता था, जिसे बढ़ाकर 2 लाख रुपए तक किया जा रहा है। वहीं, एमएसवाई के तहत पहले से 10 से 25 लाख तक के ऋण पर 15% से 25% तक सब्सिडी दी जाती थी। नई प्रस्तावित नीति में ऋण सीमा और सब्सिडी दोनों में बदलाव किए गए हैं।

UK NEWS: नई सब्सिडी संरचना इस प्रकार होगी:

  • ₹2 लाख तक के निवेश पर A और B श्रेणी क्षेत्रों में 30%, C और D श्रेणी में 25% सब्सिडी
  • ₹2 से ₹10 लाख: A-B में 25%, C-D में 20%
  • ₹10 से ₹25 लाख: A-B में 20%, C-D में 15%
इसके साथ ही महिलाओं को अतिरिक्त 5% सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्रों में कारोबार शुरू करने वालों, "एक जिला-एक उत्पाद" या GI टैग उत्पाद तैयार करने वालों को भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

UK NEWS: नए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनवरी 2025 तक 31,715 लोगों को रोजगार और 95,000 से अधिक लोगों को प्रेरित किया गया। वहीं, नैनो योजना के अंतर्गत 4,658 छोटे उद्यमियों को ऋण दिया गया।नई नीति पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद अगले 5 वर्षों में 50,000 नए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य है। READ MORE:मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का कहर जारी, 14 मई के बाद मिल सकती है राहत

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।