ऋषिकेश से शातिर डकैत गिरफ्तार, 18.50 लाख की लूट का खुलासा

rishikesh-robbery-arrest-theft-case-solved

ऋषिकेश से शातिर डकैत गिरफ्तार, 18.50 लाख की लूट का खुलासा

ऋषिकेश से शातिर डकैत गिरफ्तार 1850 लाख की लूट का खुलासा

Rishikesh robbery arrest: ऋषिकेश की फिजाओं में अब बाहरी राज्यों के खूंखार अपराधियों की आहट डराने लगी है। ऐसा लगता है कि देश भर के मोस्ट वांटेड अपराधियों ने उत्तराखंड को अपनी पनाहगाह मान लिया है। ताजा मामला महाराष्ट्र के एक शातिर डकैत की गिरफ्तारी का है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 18.50 लाख की डकैती को अंजाम देकर फरार हुआ योगेश रमेश लहारे पिछले कई दिनों से ऋषिकेश की गलियों में खाक छान रहा था। 

ऋषिकेश से शातिर डकैत गिरफ्तार

शातिर अपराधी गिरफ्तार

महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम जब सहायक पुलिस निरीक्षक भास्कर जाधव के नेतृत्व में ऋषिकेश पहुंची, तब जाकर इस शातिर अपराधी का पर्दाफाश हुआ। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस त्रिवेणी घाट स्थित शिव मूर्ति के पास पहुंची, तो योगेश वहां किसी आम पर्यटक की तरह घूम रहा था। जैसे ही उसकी नजर वर्दी पर पड़ी, उसके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। उसने भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन संयुक्त पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गौर करने वाली बात यह है कि उड़ीसा की जेल की दीवार फांदकर भागा एक खूंखार मोस्ट वांटेड राजा साहनी भी बीते रोज इसी इलाके से पकड़ा गया है। 

Rishikesh robbery arrest: अपराधी की जगह नहीं

इन गिरफ्तारियों से साफ है कि बाहरी राज्यों के अपराधी यहां केवल छिपने नहीं, बल्कि रुकने और अपनी पैठ जमाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड पुलिस उनके मंसूबों पर पानी फेरने की लगातार कोशिश कर रही है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ का साफ कहना है कि किसी भी अपराधी के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। सूचना मिलते ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

खेल

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।