मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा टला

rishikesh-accident

मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा टला

मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा टला

​Rishikesh accident: ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से घूमने आए पांच दोस्तों के समूह में से एक युवक नहाते समय गंगा की तेज लहरों की चपेट में आ गया। जिसे वहां तैनात आपदा राहत दल के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर सकुशल बचा लिया। [caption id="attachment_145367" align="alignnone" width="1191"]मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा टला मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा टला[/caption]

Rishikesh accident: घाट पर अफरा-तफरी मच गई

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि दिल्ली से आए पांच दोस्तों का एक दल नीम बीच पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान अनंत मिश्रा निवासी नजफगढ़, नई दिल्ली, का पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलते ही वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मुस्तैद आपदा राहत दल के जवानों ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी।

सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला

जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद अनंत मिश्रा को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। युवक की जान सुरक्षित बचने पर उसके साथियों और घाट पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने उत्तराखंड पुलिस व आपदा राहत दल की जमकर प्रशंसा की। परिजनों और मित्रों ने रेस्क्यू टीम का हृदय से धन्यवाद करते हुए उन्हें 'देवदूत' बताया। पुलिस ने एक बार फिर पर्यटकों से अपील की है कि गंगा के किनारों पर सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें। READ MORE: साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

खेल

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।