Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी का सख्त संदेश... सड़कों को जल्द बनाएं गड्ढा मुक्त

pushkar-singh-dhami-2

Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी का सख्त संदेश... सड़कों को जल्द बनाएं गड्ढा मुक्त

pushkar singh dhami सीएम धामी का सख्त संदेश सड़कों को जल्द बनाएं गड्ढा मुक्त

Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। [caption id="attachment_110679" align="alignnone" width="300"]cm dhami cm dhami[/caption]

Pushkar Singh Dhami: काम करें ताकि परिणाम समय पर सामने आएं

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 52 प्रतिशत पैचवर्क का कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने शेष कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी संबंधित विभाग और अधिकारी समन्वय से काम करें ताकि परिणाम समय पर सामने आएं।

जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें

सीएम धामी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी जिलों के प्रभारी सचिव अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें, स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें।

निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में आवश्यक बुनियादी ढांचे का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाए ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत और नए पुलों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ बुनियादी सुविधाएं मिलें। इसके लिए सभी विभागों को सजग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

जनता को इसका सीधा लाभ मिले

सीएम धामी ने दो टूक कहा कि सरकार विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सभी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और जनता को इसका सीधा लाभ मिले।

क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की

बैठक में प्रमुख सचिव, विभागीय अधिकारी और जिलों के प्रभारी सचिव भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।