Nasha Mukt Uttarakhand campaign: ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ की ओर बढ़ता हर कदम...स्कू...

nasha-mukt-uttarakhand-school-awareness-campaign

Nasha Mukt Uttarakhand campaign: ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ की ओर बढ़ता हर कदम...स्कूलों में शुरू हुआ जागरुकता अभियान

nasha mukt uttarakhand campaign ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ की ओर बढ़ता हर कदमस्कूलों में शुरू हुआ जागरुकता अभियान

सीएम धामी की पहल पर शुरू हुआ विशेष अभियान

Nasha Mukt Uttarakhand campaign: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में 'नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान' सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखना है। अभियान के तहत सरकारी और निजी स्कूलों को जोड़ते हुए छात्रों को शुरुआती उम्र से ही नशे के खतरों से अवगत कराया जा रहा है।

 देहरादून स्कूल में विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन

इसी क्रम में देहरादून के नेहरूग्राम स्थित इंडियन एकेडमी पब्लिक स्कूल में एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसमें राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहायक निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने छात्रों को नशे की लत, इसके मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभाव तथा इससे बचने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को आत्मबल और सही निर्णय क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। https://youtube.com/shorts/qqrr2AbPr6M?si=SY_j-yTXFeoBCIfK

 स्वास्थ्य सचिव ने दी मुहिम को जनांदोलन बनाने की बात

राज्य के सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि स्कूली छात्रों को केंद्र में रखकर पूरे प्रदेश में यह जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य युवाओं को नशे से मुक्त, जागरुक और आत्मनिर्भर बनाना है। हर जिले और स्कूल तक इस अभियान को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका अहम

Nasha Mukt Uttarakhand campaign: डॉ. राजेश कुमार ने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता से ही इस अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है। शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्रों के साथ संवेदनशील और सकारात्मक संवाद करें, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सही जीवन मूल्यों का विकास हो। read more:  वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, आज पीएम मोदी के कार्यक्रम में लेंगे भाग  

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।