Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ...

kailash-mansarovar-yatra-2025-flag-off-uttarakhand-cm

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को किया रवाना

kailash mansarovar yatra 2025 कैलाश मानसरोवर यात्रा का आगाज़ मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को किया रवाना

टनकपुर से शुरू हुई आस्था की यात्रा

Kailash Mansarovar Yatra 2025: उत्तराखण्ड के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 की भव्य शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं के दल का टनकपुर पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उल्लास के बीच स्वागत किया गया।

सीएम ने दी यात्रियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा अत्यंत कठिन यात्रा है, जहां मौसम की चुनौती और भूस्खलन जैसी समस्याएं रहती हैं। बावजूद इसके, सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीएम ने सभी यात्रियों की सफल यात्रा की कामना की।

read more: ब्यौहारी में मध्यान्ह भोजन में गिरी छिपकली, बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिम्मेदार कौन?

पारंपरिक अंदाज़ में हुआ स्वागत

टनकपुर के पर्यटन आवास गृह में श्रद्धालुओं के पहले दल का स्वागत छोलिया नृत्य, आरती, तिलक, पुष्पवर्षा और फूलमालाओं के साथ बड़े ही आत्मीय भाव से किया गया। “बम-बम भोले” के जयघोष और ढोल-दमऊ की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।

45 यात्रियों का पहला जत्था हुआ रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल में कुल 45 यात्री शामिल हैं। इनमें 32 पुरुष और 13 महिलाएं हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

निगम कर रहा सुविधाओं की व्यवस्था

Kailash Mansarovar Yatra 2025: मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य निगम द्वारा यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यात्रा के दौरान मेडिकल, आवास, भोजन और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

read more: केसली का छात्र दो वर्षों से परेशान,जन्मतारीख की गलती ने रोकी छात्रवृत्ति

 

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।