हल्द्वानी में बाउंसरों ने हाशिम अमला, दिलशान समेत कई क्रिकेटर्स को किया कैद

hashim-amla-dilshan-detained-haldwani-bouncers-cricket-news

हल्द्वानी में बाउंसरों ने हाशिम अमला, दिलशान समेत कई क्रिकेटर्स को किया कैद

हल्द्वानी में बाउंसरों ने हाशिम अमला दिलशान समेत कई क्रिकेटर्स को किया कैद

 Hashim Amla Haldwani incident: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हाशिम अमला, दिलशान सहित तमाम दिग्गज क्रिकेटरों को बाउंसरों ने कैद कर दिया। इन दिनों यहां पर लीजेंड्स क्रिकेट लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

क्रिकेटर्स फंसे

इस लीग में सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान , S. श्रीसंत जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कार्लोस ब्रैथवेट, थिसारा परेरा, रॉस टेलर, मार्टिन गुप्टिल, हाशिम अमला, असगर अफगान और क्रिस गेल जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे खेल रहे हैं। सोमवार को सदर्न सुपर स्टार्स और इंडिया कैप्टन्स के बीच हुए मुकाबले के बाद हंगामा हो गया। बाउंसरों ने 3 दिन का भुगतान नहीं होने पर मुख्य गेट में ताला जड़ दिया। इससे कई खिलाड़ी स्टेडियम के अंदर बसों में आधे घंटे फंसे रहे। इनमें साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला, श्रीलंका के दिलशान मुनावीरा, जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा सहित शेल्डन जैक्सन, अजीत चंदिला, परविंदर अवाना समेत 20 खिलाड़ी, कोच व अन्य स्टाफ शामिल थे। 

[caption id="attachment_141531" align="alignnone" width="1311"]स्टेडियम के बाहर खड़े बाउंसर स्टेडियम के बाहर खड़े बाउंसर[/caption]

बाउंसरों को नहीं दिया पैसा

आयोजकों के 2 घंटे के भुगतान का आश्वासन देकर गेट खुलवाया। SSP डॉ. मंजूनाथ TC के मुताबिक मामले की जानकारी हासिल की जा रही है। इधर लीग के को-फाउंडर रमन रहेजा के मुताबिक भुगतान के कार्यों को देखने वाले मुख्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी से बाहर थे। इस वजह से भुगतान को लेकर परेशानी आई। सभी का भुगतान किया जाएगा, घबराने की आवश्कता नहीं है।

 Hashim Amla Haldwani incident: एजेंसी ने दी चेतावनी

बता दे, लीग में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए 82 बाउंसर और 42 गार्ड  तैनात किए गए हैं। श्रीहंस सिक्योरिटी एजेंसी दिल्ली के सुपरवाइजर कुलदीप सिंह के मुताबिक  82 बाउंसर, 42 गार्ड का 3 दिन का भुगतान नहीं किया गया है। इस वजह से मेन  गेट बंद करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी है कि भुगतान नहीं हुआ तो मंगलवार को दोनों मुकाबले नहीं होने दिए जाएंगे। हालांकि आयोजकों को दावा है कि बाउंसरों सहित सभी का भुगतान कर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”