हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की आड़ में बवाल: चश्मे की दुकान में घुसे दो युवक, की तोड़फोड़

haridwar-kanwar-yatra-vandalism-shop-incident

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की आड़ में बवाल: चश्मे की दुकान में घुसे दो युवक, की तोड़फोड़

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की आड़ में बवाल चश्मे की दुकान में घुसे दो युवक की तोड़फोड़

भक्ति की आड़ में हुड़दंग, हरिद्वार में शर्मनाक घटना

कांवड़ियों ने मचाया हुड़दंग: सावन महीने में कांवड़ यात्रा जहां आस्था और भक्ति का प्रतीक बनती है, वहीं कुछ शरारती तत्व इसकी पवित्रता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हरिद्वार की अपर रोड पर सोमवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

[caption id="attachment_95203" align="alignnone" width="169"]हरिद्वार में दुकान में तोड़फोड़ हरिद्वार में दुकान में तोड़फोड़[/caption]

चश्मे की दुकान में घुसकर मचाया तांडव

जानकारी के अनुसार, दो युवक कांवड़िए के भेष में एक चश्मे की दुकान में घुसे। शुरुआती बातचीत में किसी बात को लेकर दुकानदार से बहस हो गई। इसके बाद लाठी-डंडों से लैस दोनों युवकों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। काउंटर को फोड़ दिया, सामान तहस-नहस कर दिया और माहौल को दहशत में बदल दिया।

कांवड़ियों ने मचाया हुड़दंग: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, आरोपी गिरफ्तार

[caption id="attachment_95204" align="alignnone" width="169"]CCTV में कैद वारदात CCTV में कैद वारदात[/caption]

घटना की पूरी फुटेज दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान मुकेश उर्फ काडा और मुकेश उर्फ बुद्धू के रूप में हुई है, दोनों हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

[caption id="attachment_95205" align="alignnone" width="169"]कांवड़ियों ने मचाया हुड़दंग कांवड़ियों ने मचाया हुड़दंग[/caption]

प्रशासन की सख्ती ज़रूरी, ताकि आस्था ना हो कलंकित

कांवड़ियों ने मचाया हुड़दंग: इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक कांवड़ यात्रा की पवित्रता को कुछ असामाजिक तत्व इस तरह कलंकित करते रहेंगे? कांवड़ यात्रा भक्ति और संयम का पर्व है, न कि शक्ति प्रदर्शन और गुंडागर्दी का। प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि वो ऐसी घटनाओं पर कड़ाई से नजर रखें और सख्त कार्रवाई करें, ताकि भोले के भक्तों की छवि खराब ना हो और आम नागरिकों का भरोसा बना रहे।

Read More: CM Dhami Sawan Somwar: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की पूजा कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना!

Watch This: जोधपुर में दो दिन से मूसलधार बारिश, कई इलाकों में पानी भराव

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।