दिवाली से पहले बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर शुरू की नई सिटी बस सेवा

cm-dhami-flags-off-haldwani-city-bus-service

दिवाली से पहले बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर शुरू की नई सिटी बस सेवा

दिवाली से पहले बड़ी सौगात मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर शुरू की नई सिटी बस सेवा

Haldwani city bus service: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों कुमाऊं के दौरे पर हैं। मंगलवार, 14 अक्टूबर को सीएम धामी नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी पहुंचे और शहर में परिवहन सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर उन्होंने छह नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें शहर के प्रमुख रूटों पर संचालित की जाएंगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। [caption id="attachment_110999" align="alignnone" width="719"]हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर शुरू की नई सिटी बस सेवा हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर शुरू की नई सिटी बस सेवा[/caption]

हल्द्वानी में नई सिटी बस सेवा की शुरुआत

सीएम धामी ने कहा कि यह पहल हल्द्वानी शहर के लोगों के लिए बहुत बड़ा कदम है। इन नई बसों के संचालन से न केवल शहरवासियों को किफायती और आसान परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को भी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना से प्रदूषण में कमी आएगी और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को अधिकतम लाभ पहुँचाना है। शहर में यह नई बस सेवा सुविधाजनक, सुरक्षित और समय पर आने-जाने वाली साबित होगी। [caption id="attachment_111000" align="alignnone" width="662"]CM ने यात्रियों को पहलाई माला CM ने यात्रियों को पहलाई माला[/caption]

Haldwani city bus service: हल्द्वानी को मिलेगा फायदा

नई बस सेवा के माध्यम से शहर में सस्ती और सुलभ यातायात उपलब्ध होगा। इससे न केवल निजी वाहनों की संख्या में कमी आएगी, बल्कि ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर भी नियंत्रण संभव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हमेशा शहरवासियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है और यह बस सेवा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, अधिकारियों ने बताया कि बसों का संचालन इस तरह से किया जाएगा कि सभी प्रमुख रूटों को कवर किया जा सके, ताकि विद्यार्थियों, कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके।

सीएम का जनसंख्या संरचना पर बड़ा बयान

Haldwani city bus service: परिवहन सुधार के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेमोग्राफिक परिदृश्य (जनसंख्या संरचना) को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में डेमोग्राफिक पैटर्न पर सतर्क निगरानी रखें। इसके तहत राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन और परिवार रजिस्टर जैसे दस्तावेजों के आधार पर अपात्र व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। जो लोग गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी ने अधिकारियों को कहा कि राज्य में सभी सरकारी योजनाओं का सही और पारदर्शी लाभ नागरिकों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के विश्वास और सरकारी संसाधनों के संरक्षण के लिए दस्तावेज़ों का सही इस्तेमाल और निगरानी बेहद जरूरी है। यह पहल न केवल शहरवासियों के लिए बेहतर सेवाएँ सुनिश्चित करेगी, बल्कि सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग पर भी अंकुश लगाएगी।

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।