Chardham Yatra CM Dhami: चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक, यात्रियों क...

chardham-yatra-cm-dhami

Chardham Yatra CM Dhami: चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

chardham yatra cm dhami चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक उत्तराखंड में सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। राज्य सरकार ने एतिहात बरतते हुए केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए सभी हेली सेवाओं को रोकने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

हेलिकॉप्टर बुकिंग की जा रही रद्द

ये रोक अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी। जिन यात्रियों के हेलिकॉप्टर बुकिंग कराई है, उनको भी रद्द किया जा रहा है। UPCA (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) के मुताबिक, चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सेवा को निलंबित कर दिया गया। दरअसल, केदारनाथ धाम के लिए गुप्त काशी, सिरसी और फाटा से हेलिकॉप्टर सेवा यात्रियों को दी जाती है। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालातों को देखते हुए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि हेलिकॉप्टर सेवा अब केवल चार धाम यात्रा स्थलों से तीर्थयात्रियों को निकालने के लिए उपलब्ध है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा -

प्रिय श्रद्धालुगण, प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं। आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।

Chardham Yatra CM Dhami: कम हुई यात्रियों की संख्या

हालातों के चलते चार धाम यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत यमुनोत्री गंगोत्री धामों के मुख्य पड़ावों पर लोगों ने होटल की एडवांस बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी। यात्रा में कई होटलों में मई और जून महीने की बुकिंग कैंसिल की जा रही है। जिससे होटल व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है। कई लोगों ने लाखों रुपए में एक साल के लिए लीज पर होटल लिए हुए हैं। जिससे उनकी चिंता और ज्यादा बढ़ रही है। https://youtube.com/shorts/CD2ViVjo4Wo?si=i6sekiKyMKa_HdKT

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।