Yogi Adityanath slams Congress and SP: सपा-कांग्रेस पर भड़के यूपी के मुखिया... ब...

yogi-adityanath-slams-congress-sp-over-hindutva

Yogi Adityanath slams Congress and SP: सपा-कांग्रेस पर भड़के यूपी के मुखिया... बोले हिंदुत्व को बदनाम करने की साजिश

yogi adityanath slams congresssp सपा-कांग्रेस पर भड़के यूपी के मुखिया बोले हिंदुत्व को बदनाम करने की साजिश

सहारनपुर में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Yogi Adityanath slams Congress and SP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर स्थित बाबा जाहरवीर गोगाम्हाड़ी तीर्थ स्थल पर नवनिर्मित पवित्र सरोवर और अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मेरठ में नवीन टाउनशिप परियोजना का शिलान्यास करते हुए उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को "डबल इंजन की सरकार" की उपलब्धि बताया।

 विपक्ष पर सीधा हमला – “भगवा आतंकवाद का झूठ गढ़ा”

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों ने देश में "भगवा आतंकवाद" जैसी झूठी अवधारणा फैलाकर हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश की। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस को आतंकियों से सहानुभूति है और यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है। read more: “दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन बुर्के वाली मत बनो” – बागेश्वर महाराज का हिंदू बेटियों से आव्हान

 “सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं विपक्षी दल”

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियां न सिर्फ सेना के शौर्य पर सवाल उठाती हैं, बल्कि आतंकियों को क्लीनचिट देकर राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती हैं। उन्हें न भारत की विरासत पर गर्व है और न ही भारतीय संस्कृति के उत्थान से संतोष।

 “डबल इंजन सरकार से सहारनपुर को नई पहचान”

Yogi Adityanath slams Congress and SP: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण सहारनपुर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। योजनाएं समय पर पूरी हो रही हैं और जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब असल और झूठे राष्ट्रभक्तों के बीच फर्क पहचान चुकी है। Read more:पूर्व सांसद विशंभर निषाद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल  

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।