UP government: यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को अब तीन साल की नौकरी, बढ़ा वेतन औ...

up-government-2

UP government: यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को अब तीन साल की नौकरी, बढ़ा वेतन और नौकरी में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

up government यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को अब तीन साल की नौकरी बढ़ा वेतन और नौकरी में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

UP government: उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती एक वर्ष के बजाय तीन साल के अनुबंध पर की जाएगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। [caption id="attachment_103167" align="alignnone" width="286"]UP government: UP government:[/caption]

UP government: जिससे पारदर्शिता बनी रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी दी गई। इस नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन प्रत्यक्ष रूप से नहीं करना होगा, बल्कि यह चयन GeM पोर्टल के माध्यम से निगम द्वारा किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

UP government: (ESI) की सुविधा भी दी जाएगी

नई नीति के तहत श्रेणी-1 के कर्मचारियों को 40,000 रुपए, जबकि अन्य श्रेणियों को न्यूनतम 20,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। पहले यह सीमा 10,000 रुपए थी। इसके साथ ही कर्मचारियों को ईपीएफ (EPF) और ईएसआई (ESI) की सुविधा भी दी जाएगी।

UP government: मैटरनिटी लीव की सुविधा भी मिलेगी

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब आउटसोर्स भर्तियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं को नियमानुसार लाभ मिलेगा। महिलाओं को मैटरनिटी लीव की सुविधा भी मिलेगी।

समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

UP government: चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी होगी, जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। साथ ही, सेवा के दौरान दक्षता और कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो 15,000 रुपये की अंत्येष्टि सहायता दी जाएगी। नई व्यवस्था में कर्मचारियों से महीने में 26 दिन कार्य लिया जाएगा और उनका वेतन हर माह 1 से 5 तारीख के बीच सीधे बैंक खातों में जमा होगा।

उनका अधिकार और सुरक्षित भविष्य मिले

किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकेगी। यह पूरी प्रणाली यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को उनका अधिकार और सुरक्षित भविष्य मिले।

संबंधित सामग्री

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर विकसित वैदिक घड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी का ध्यान खींचा। यह घड़ी न केवल समय बताती है बल्कि मुहूर्त और पंचांग भी देती है।

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

जुर्म गाथा

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

In Rajasthan's Karauli, a woman was fatally attacked with an iron rod over a dispute related to fetching water. The incident led to her death.

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

लाइफ स्टाइल

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

A South Indian cooking expert shares a nutritious recipe for Protein Dosa, ideal for fitness enthusiasts and busy mornings.

यूपी को मिला विकास का नया कॉरिडोर,पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे

देश-विदेश

यूपी को मिला विकास का नया कॉरिडोर,पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब 6 घंटे में पूरी होगी। 12 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा।

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा ट्रक और बोलेरो की टक्कर के कारण हुआ।