Shubhanshu Shukla returns from space:अंतरिक्ष से लौटे यूपी के शुभांशु शुक्ला,यूप...

shubhanshu-shukla-returns-from-space-gets-congratulated-by-up-cm-leaders

Shubhanshu Shukla returns from space:अंतरिक्ष से लौटे यूपी के शुभांशु शुक्ला,यूपी के मुखिया समेत कई नेताओं ने दी बधाई

shubhanshu shukla returnsspaceअंतरिक्ष से लौटे यूपी के शुभांशु शुक्लायूपी के मुखिया समेत कई नेताओं ने दी बधाई

धरती पर पहुंचे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

Shubhanshu Shukla returns from space: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom-4 स्पेस मिशन की सफलता के साथ आज पृथ्वी पर लौट आए हैं। बतादें कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ISS से अनडॉक होने के बाद उनका स्पेस कैप्सूल सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड हुआ। इस मिशन में उनके साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री शामिल थे। पूरे देश में उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल है।

यूपी के मुखिया ने दी बधाई बोले-‘भारत गर्वित है’

Shubhanshu Shukla returns from space: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की शुभांशु शुक्ला को बधाई और साथ ही लिखा की Welcome back to Earth! आपकी अपलब्धि,साहस,समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर यूपी वासी गर्वित है। उन्होंने देश की वैज्ञानिक क्षमताओं और युवा प्रतिभाओं को इस मिशन के जरिए प्रेरित बताया। read more: यमन: भारतीय नर्स निमिषा की मौत की सजा टली, धर्मगुरुओं ने निभाई भूमिका

शुभांशु का शुभ आगमन-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Shubhanshu Shukla returns from space: तो वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूकर देश और प्रदेश दोनों का गौरव बढ़ाया है। डिप्टी सीएम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की ऊर्जा देगी।

 बसपा प्रमुख मायावती ने दी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं

Shubhanshu Shukla returns from space: तो वहीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि शुभांशु शुक्ला की धरती पर सकुशल वापसी न सिर्फ युवाओं को प्रेरणा देती है बल्कि देश के वैज्ञानिक समुदाय की कड़ी मेहनत और समर्पण को भी दर्शाती है। उन्होंने शुक्ला के साथ-साथ ISRO व अन्य अंतरिक्ष संस्थाओं को भी बधाई दी।

 लखनऊ के लाल ने बढ़ाया देश का मान

Shubhanshu Shukla returns from space: जानकारी के लिए बतादें कि मूल रूप से लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला की इस ऐतिहासिक यात्रा ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। Axiom-4 मिशन में उनकी सक्रिय भागीदारी ने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में नई पहचान दी है। उनकी सफलता देश के युवाओं के लिए एक उदाहरण है कि लगन और मेहनत से कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है। read more:  दुबई से सीधी कनेक्टिविटी की ओर MP का बड़ा कदम  

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।