एक परिवार, 5 लाशें..सहारनपुर कांड बना पुलिस के लिए मिस्ट्री

saharanpur-family-death-mystery-police-investigation

एक परिवार, 5 लाशें..सहारनपुर कांड बना पुलिस के लिए मिस्ट्री

एक परिवार 5 लाशेंसहारनपुर कांड बना पुलिस के लिए मिस्ट्री

Saharanpur family death: सहारनपुर जनपद के सरसावा कस्बे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतक अशोक कुमार के पैतृक गांव खारीबांस इन हत्याओं के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। 

एक परिवार, 5 लाशें

किराए के मकान के अंदर एक ही परिवार के 5 सदस्यों के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में नकुड़ तहसील में तैनात संग्रह अमीन अशोक, वृद्ध मां, पत्नी और 2 नाबालिग बेटे शामिल हैं। घटना ने पुलिस के सामने सवाल खड़ा कर दिया क्या यह निर्मम सामूहिक हत्या है या फिर आत्मघाती कदम? क्या है पूरा मामला समझिए।

Saharanpur family death: सभी को मारी गोली

20 जनवरी को स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान से लंबे समय तक कोई बाहर नहीं निकला। पड़ोसियों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जब मकान के अंदर दाखिल हुई, तो नजारा दिल दहला देने वाला था। कमरे में अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दोनों बेटे कार्तिक (16) व देव (13) खून से लथपथ पड़े थे। सभी को गोली मारी गई थी।  [caption id="attachment_129411" align="alignnone" width="493"]अमीन अशोक, वृद्ध मां, पत्नी अमीन अशोक, वृद्ध मां, पत्नी[/caption]

अमीन के पद पर कार्यरत थे अशोक 

मृतक अशोक को पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे में सरकारी नौकरी मिली थी। वे नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे। उनके दोनों बच्चे पढ़ाई एक कक्षा 9 और दूसरा कक्षा 10 में पढ़ रहा था। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार शांत स्वभाव का था, किसी से विवाद की जानकारी नहीं थी। अमीन अशोक के दोनों बेटे

3 तमंचों की बरामदगी

Saharanpur family death: पुलिस को घटनास्थल पर पति और पत्नी का शव चारपाई पर, जबकि मां और दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे। 3 तमंचों की बरामदगी की है, जिसने इस मामले को और उलझा दिया। पुलिस के मुताबिक, अशोक के कनपटी पर गोली के निशान हैं, जबकि मां, पत्नी और दोनों बेटों के सीने और माथे पर गोली मारी गई । फायरिंग के देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अशोक ने सबको गोली मारी फिर खुद आत्महत्या कर ली। 

बहन को किया मैसेज

वारदात के बाद अशोक ने अपनी बहन को एक मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजी। जिसमें उसने कहा-
मैंने मां, तेरी भाभी और दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। अब मैं भी सुसाइड करने जा रहा हूं। 
वारदात का पता तब चला, जब बहनोई ने कई बार कॉल किया। फोन नहीं उठा तो उसने अपने बेटे को घर भेजा। बेटे ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की तोड़कर वो अंदर गया, जहां सभी के शव पड़े हुए थे।  [caption id="attachment_129413" align="alignnone" width="509"]घर के बाहर बिलखते परिजन घर के बाहर बिलखते परिजन[/caption]

Saharanpur family death: डिप्रेशन में था मृतक

आसपास के लोगों का कहना था कि सिंचाई विभाग में तैनात अमीन अशोक डिप्रेशन में था। चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा था। वहीं मौके पर पहुंची बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

संबंधित सामग्री

four Healthy Breakfast: सुबह करें ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट…

लाइफ स्टाइल

four Healthy Breakfast: सुबह करें ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट…

Discover 8 nutritious dishes ideal for office, school, or travel tiffins that keep you energized throughout the day.

CSK Vs MI IPL 2026: आज मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला, माही की हो सकती है वापसी...

खेल

CSK Vs MI IPL 2026: आज मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला, माही की हो सकती है वापसी...

IPL 2026 sees a thrilling face-off between Chennai Super Kings and Mumbai Indians at Wankhede Stadium. Dhoni and Rohit Sharma might return.

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

खेल

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.