14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे PM, CM योगी होंगे शामिल, CM धामी ने दी जानकारी

pm-modi-uttarakhand-visit-april-14-cm-yogi-dhami

14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे PM, CM योगी होंगे शामिल, CM धामी ने दी जानकारी

14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे pm cm योगी होंगे शामिल cm धामी ने दी जानकारी

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा कंफर्म हो गया है। इस दौरे के दौरान वे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे PM

PM का दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि PM मोदी 14 अप्रैल को देहरादून पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर गणेशपुर में लैंड करेगा, यहां से उन्हें एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड से महिंद्रा ग्राउंड तक ले जाया जाएगा। गणेशपुर में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। दोनों नेता इस कार्यक्रम में एक साथ नजर आएंगे।

CM योगी होंगे शामिल

BJP सूत्रों के अनुसार, देहरादून में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री मोदी सहारनपुर के गणेशपुर में भी जनसभा करेंगे। इस कार्यक्रम में भी CM योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह है और इस दौरान कई विकास योजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष और आध्यात्मिक लगाव है। उनके कार्यकाल में विकास को नई गति मिली है। माणा को ‘पहला गांव’ का दर्जा देना हो, या मुखबा, हर्षिल और आदि कैलाश जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर विकास और पर्यटन को बढ़ावा देना। ये PM के उत्तराखंड से जुड़ाव को दर्शाता है।

PM Modi Uttarakhand Visit: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे

CM ने कहा मुश्किल के समय भी PM उत्तराखंड के लोगों के बीच आए और उनका मनोबल बढ़ाया। प्रदेश के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भी उन्होंने सहभागिता की। इस बार फिर उनके दौरे को लेकर हम उनका स्वागत करते हैं। CM धामी ने बताया कि मेगा प्रोजेक्ट देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर प्रदेश स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सरकार और प्रशासन का पूरा अमला आयोजन को भव्य और सफल बनाने में जुट गया है। दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले इस एक्सप्रेसवे का लोगों को लंबे वक्त से इंतजार था।

संबंधित सामग्री

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

खेल

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।