kaushambi police encounter: कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू ढेर, 4 करोड़ के कॉपर त...

kaushambi-police-encounter

kaushambi police encounter: कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू ढेर, 4 करोड़ के कॉपर तार लूट का था मास्टरमाइंड

kaushambi police encounter कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू ढेर 4 करोड़ के कॉपर तार लूट का था मास्टरमाइंड

kaushambi police encounter: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शनिवार देर रात कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक सनसनीखेज मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी संतोष उर्फ राजू मारा गया। यह वही बदमाश था, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक दिन पहले ट्रेलर ड्राइवर की हत्या कर 4 करोड़ रुपये के कॉपर तार से भरे ट्रेलर को लूट लिया था। इस मुठभेड़ में कोखराज थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसओ) और एक उप निरीक्षक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने संतोष के पांच साथियों को गिरफ्तार किया है और बाकी फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

4 करोड़ की लूट

घटना की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब गुजरात से प्रयागराज जा रहे एक ट्रेलर के ड्राइवर साबरमल मीणा की संतोष और उसके दो साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने ट्रेलर में लदे करीब 4 करोड़ रुपये कीमत के कॉपर तार समेत ट्रेलर को लूट लिया और ड्राइवर के शव को फेंककर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और मुखबिरों की मदद से बदमाशों का सुराग जुटाया। शनिवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि पांच लोग एक अर्टिका कार में लूटे गए माल की डील करने की योजना बना रहे हैं।

5 आरोपी गिरफ्तार

कोखराज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान संतोष ने हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस जब पिस्टल बरामद करने के लिए संतोष को बताए गए स्थान पर ले गई, तो उसने छिपाई गई पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। [caption id="attachment_82613" align="alignnone" width="300"]मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली[/caption]

kaushambi police encounter: SO को आई चोंट

इस मुठभेड़ में कोखराज थाने के SO और एक उप निरीक्षक को भी चोटें आईं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने संतोष के कबूलनामे के आधार पर उसके दो फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने कौशांबी और आसपास के इलाकों में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं, लेकिन साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता भी जता रहे हैं। पुलिस ने लूटे गए कॉपर तार और ट्रेलर की बरामदगी के लिए भी जांच तेज कर दी है।

बरामदगी

एक अदद ट्रक ट्रेलर 20 चक्का, 21 अदद लकड़ी के बाक्स में काँपर वायर, लूट में इस्तेमाल की गयी एक अदद सफेद रंग की अर्टिगा कार, एक अदद 32 बोर पिस्टल मय मैग्जीन, 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 32 बोर व एक मिस कारतूस 32 बोर। आयमन अहमद की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया, सुविधाओं और नई औद्योगिक नीति 2026 का वादा किया।

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बस ने ट्रक को टक्कर मारी, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हुई।

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

राजस्थान

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

CM Bhajanlal Sharma visited Anjani Mata Dham in Chenda village, Pali, inaugurated a girls' college, and addressed job creation and women's issues.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।