Kaushambi Loot: अनाज व्यापारी लूट मामले में 50 हजार का इनामिया बदमाश मुंबई से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

kaushambi-loot

Kaushambi Loot: अनाज व्यापारी लूट मामले में 50 हजार का इनामिया बदमाश मुंबई से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

kaushambi loot अनाज व्यापारी लूट मामले में 50 हजार का इनामिया बदमाश मुंबई से गिरफ्तार जेल भेजा गया

Kaushambi Loot: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में 01 अक्टूबर 2022 को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में नेशनल हाइवे पर हुई सनसनीखेज अनाज व्यापारी लूट की घटना में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया बदमाश संजू डोकरे को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। यूपी एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने मुंबई के मलाड इलाके से 16 मई 2025 को संजू डोकरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कौशाम्बी लाया गया, जहां कोखराज थाना पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

अनाज के व्यापारी के साथ लूटपाट

घटना की बात करें तो 01 अक्टूबर 2022 की रात कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में नेशनल हाइवे पर आलू और अनाज के व्यापारी के साथ लूटपाट की वारदात हुई थी। इस मामले में कोखराज थाने में मुकदमा संख्या 599/22 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 394 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पहले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन संजू डोकरे समेत कुछ अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Kaushambi Loot: STF की छापेमारी

लंबे समय तक फरार रहने के बाद संजू डोकरे को पकड़ने में यूपी एसटीएफ को सफलता तब मिली, जब मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रयागराज इकाई ने मुंबई के मलाड वेस्ट में नर्सिंग लेन, लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास छापेमारी की। संजू डोकरे, जो महाराष्ट्र के मलाड ईस्ट के बड़ारी पारा का निवासी है, को 16 मई 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने उसे मलाड थाने में दाखिल किया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे कौशाम्बी लाया गया। कौशाम्बी पहुंचने पर कोखराज थाना पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और संजू डोकरे को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब संजू डोकरे की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है ताकि उसके अन्य अपराधों का भी पता लगाया जा सके। आयमन अहमद की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।