kanpur up: देश की बेटी का अपमान, मंत्री की कुर्सी पर बैठा है जिम्मेदार!

kanpur-up

kanpur up: देश की बेटी का अपमान, मंत्री की कुर्सी पर बैठा है जिम्मेदार!

kanpur up देश की बेटी का अपमान मंत्री की कुर्सी पर बैठा है जिम्मेदार

kanpur up: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी और सेना की गर्व, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में अब आक्रोश तेज हो गया है। कानपुर में समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। [caption id="attachment_82246" align="alignnone" width="300"]kanpur up  kanpur up[/caption]

kanpur up:  महिलाओं का गहरा अपमान

ज्ञापन में कहा गया है कि विजय शाह का बयान भारतीय सेना और विशेष रूप से महिलाओं का गहरा अपमान है। यह न सिर्फ महिला अधिकारियों के सम्मान के खिलाफ है बल्कि यह उनकी निम्न मानसिकता को दर्शाता है। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि विजय शाह को कैबिनेट मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए, क्योंकि इस तरह की सोच रखने वाला व्यक्ति किसी भी संवैधानिक पद के लायक नहीं है।

kanpur up:  देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कदम प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उठाया गया है और उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेंगे। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि सेना और महिलाओं के मान-सम्मान के खिलाफ किसी भी बयान को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

जन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे

kanpur up:  गौरतलब है कि कर्नल सोफिया कुरैशी सेना में उच्च पद पर कार्यरत एक प्रेरणास्रोत महिला अधिकारी हैं, और उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न सिर्फ अस्वीकार्य है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और गौरव के खिलाफ भी है। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।