Jagadguru Ramabhadracharya Jnanpith Award 2023: जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 'ज्ञान...

jagadguru-ramabhadracharya-jnanpith-award-2023

Jagadguru Ramabhadracharya Jnanpith Award 2023: जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 'ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023' से सम्मानित, सीएम योगी ने दी बधाई

jagadguru ramabhadracharya jnanpith award 2023 जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023 से सम्मानित सीएम योगी ने दी बधाई

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित Jagadguru Ramabhadracharya Jnanpith Award 2023: खबर नई दिल्ली से है जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पूज्य संत, पद्मविभूषण से सम्मानित जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी को प्रतिष्ठित 'ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023' से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें संस्कृत भाषा और साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से विद्वानों, संतों और साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति रही। [caption id="attachment_82341" align="alignnone" width="300"]Jagadguru Ramabhadracharya Jnanpith Award 2023: Jagadguru Ramabhadracharya Jnanpith Award 2023:[/caption]

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी हार्दिक बधाई

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस सम्मान पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य जी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, "आपका कालजयी रचना संसार वैश्विक साहित्य जगत के लिए अमूल्य धरोहर है। आपका सम्मान, संत परंपरा, भारत की साहित्यिक विरासत और राष्ट्रधर्म का सम्मान है।"

 अमूल्य रचनाओं का अनुपम योगदान

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी संस्कृत भाषा के अद्वितीय विद्वान, प्रख्यात रचनाकार और संत परंपरा के महान संवाहक हैं। उन्होंने शास्त्रीय और आधुनिक संस्कृत साहित्य में अनेकों ग्रंथों की रचना की है। उनकी रचनाएं न केवल धार्मिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर भी गहन प्रभाव छोड़ती हैं। read more: मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर भोपाल में कांग्रेस का हल्ला बोल,गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन

राष्ट्र सेवा में साहित्य का प्रभावी माध्यम

स्वामी रामभद्राचार्य जी ने साहित्य को केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त उपकरण माना है। उन्होंने अपने ग्रंथों और प्रवचनों के माध्यम से समाज को नैतिकता, धर्म, सेवा और समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। वे दृष्टिहीन होते हुए भी जिस प्रकार से राष्ट्र और संस्कृति की सेवा कर रहे हैं, वह प्रेरणादायक है।

पूरे देश में खुशी की लहर

Jagadguru Ramabhadracharya Jnanpith Award 2023: 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' जैसे सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान से स्वामी रामभद्राचार्य जी को अलंकृत किया जाना न केवल साहित्यिक समुदाय, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उनके अनुयायियों, विद्वानों और संस्कृत प्रेमियों में इस सम्मान को लेकर हर्ष की लहर दौड़ गई है। यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भी भारतीय भाषाओं और साहित्य की सेवा के लिए प्रेरित करेगा। read more: चारधाम यात्रा और धार्मिक मेलों के लिए उत्तराखंड में तीर्थाटन परिषद गठित ?

   

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।