India Mauritius relations: 11 सितंबर को काशी आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, पहली ...

india-mauritius-relations

India Mauritius relations: 11 सितंबर को काशी आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, पहली बार काशी में पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय बैठक

india mauritius relations 11 सितंबर को काशी आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री पहली बार काशी में पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय बैठक

India Mauritius relations: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 15 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे 11 सितंबर को वाराणसी (काशी) पहुंचेंगे, जहां पहली बार किसी मॉरीशस के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काशी में द्विपक्षीय बैठक की जाएगी। यह ऐतिहासिक अवसर भारत और मॉरीशस के संबंधों को एक नई दिशा देगा।

[caption id="attachment_100721" align="alignnone" width="300"]India Mauritius relations India Mauritius relations[/caption]

India Mauritius relations: गंगा आरती में भी सम्मिलित होंगे

काशी आगमन पर पीएम रामगुलाम का बाबतपुर एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसमें गार्ड ऑफ ऑनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वे सारनाथ, बीएचयू स्थित भारत कला भवन का भ्रमण करेंगे और गंगा आरती में भी सम्मिलित होंगे।

वार्ता वाराणसी में आयोजित की जाएगी

काशी में होने वाली द्विपक्षीय बैठक में औद्योगिक विकास, तकनीकी नवाचार और पर्यटन जैसे विषयों पर सहयोग को लेकर चर्चा होगी। यह पहली बार है जब किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की द्विपक्षीय वार्ता वाराणसी में आयोजित की जाएगी।

India Mauritius relations: राज्य सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार किया जा रहा

India Mauritius relations: केंद्र सरकार ने वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को इस यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, मेहमानों के स्वागत, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थलों के निर्धारण की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल, प्रधानमंत्री की यात्रा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 11 सितंबर 2023 को भी मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ काशी आए थे, लेकिन वह एक निजी यात्रा थी, जिसमें उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर अपने परिजन की अस्थियों का विसर्जन किया था।

India Mauritius relations: रणनीतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगी

इस बार की यात्रा राजनयिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो भारत और मॉरीशस के सांस्कृतिक व रणनीतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगी।

संबंधित सामग्री

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश विधानसभा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया, जो महिलाओं को 33% आरक्षण देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सदन में प्रस्तुत किया।

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 77.15% छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान में 1 मई 2026 से जनगणना शुरू होगी। पहले नागरिक ‘स्व-गणना’ करेंगे, उसके बाद 16 मई से मकानों की गिनती होगी। CM भजनलाल ने जानकारी साझा की।