Gorakhpur 25 lakh Loot: बसंतपुर में ₹25 लाख की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया ...

gorakhpur-25-lakh-loot

Gorakhpur 25 lakh Loot: बसंतपुर में ₹25 लाख की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

gorakhpur 25 lakh loot बसंतपुर में ₹25 लाख की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Gorakhpur 25 lakh Loot: गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर में हुई ₹25 लाख की जेवरात लूट की सनसनीखेज घटना का गोरखपुर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए जेवरात और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

आरोपियों को भेजा जेल

क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम, और राजघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

25 लाख का लूटा था बैग

घटना राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर के पास हुई, जहां तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को धक्का देकर ₹25 लाख की कीमत के जेवरात से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, और क्राइम ब्रांच की मदद से अभियुक्तों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में करण, सरफराज, आदित्य, अनुज, और रजत शामिल हैं। इनके कब्जे से 125.08 ग्राम पीली धातु (जेवरात) और लूट में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।

Gorakhpur 25 lakh Loot: आरोपियों की उम्र 20 से 25 के बीच

SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि यह घटना चंद पैसों के लालच में अंजाम दी गई। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है, और इनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। यह पहली बार था जब ये युवक ऐसी संगीन वारदात में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “युवा पीढ़ी में बुरे कामों की ओर तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जो चिंताजनक है। बुरे काम का अंजाम हमेशा बुरा होता है, और आज ये अभियुक्त सलाखों के पीछे हैं।” गोविंद कुशवाहा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।


Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

मनोरंजन

Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

A cruise sank in Bargi Dam, Jabalpur on May 1, leading to several deaths. Sonu Sood has expressed anger over the lack of safety measures on social media.

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेखा साहनी, जो ऋषिकेश में स्मैक तस्करी में लिप्त थी, को पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति को भी चिन्हित किया।

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया, कहा आलोचना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।