Engineer Dies During Hair Transplant: पति बोला सरप्राइज दूंगा, हेयर ट्रांसप्लांट...

engineer-dies-during-hair-transplant

Engineer Dies During Hair Transplant: पति बोला सरप्राइज दूंगा, हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत!

engineer dies during hair transplant पति बोला सरप्राइज दूंगा हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत

Engineer Dies During Hair Transplant:  कानपुर नगर के पनकी पावर हाउस में कार्यरत एक इंजीनियर की हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना 14 मार्च 2025 को पनकी ऑफिशल कॉलोनी में घटी।

हेयर ट्रांसप्लांट से बिगड़ी हालत

मृतक इंजीनियर, जिनकी पहचान विनीत दुबे (37) के रूप में हुई, एक निजी क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने गए थे। इस दौरान डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनके चेहरे पर अचानक गंभीर सूजन आ गई और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने न केवल उनके परिवार को सदमे में डाल दिया, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में लापरवाही के गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए।

पति ने कहा सरप्राइज देगा

जानकारी के अनुसार, विनीत दुबे पनकी पावर प्लांट में assistant engineer के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ पनकी ऑफिशल कॉलोनी में रहते थे। उनकी पत्नी जया दुबे ने बताया कि होली के त्योहार के दौरान वह अपने दो बच्चों के साथ मायके गई थीं। इस दौरान विनीत ने फोन पर कहा था कि वह उन्हें एक सरप्राइज देना चाहते हैं। जया को बाद में पता चला कि यह सरप्राइज हेयर ट्रांसप्लांट था। लेकिन यह सरप्राइज उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा दुख बन गया।

विनीत के चेहरे पर आई सूजन

14 मार्च को जया को सूचना मिली कि विनीत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचीं, तब तक विनीत की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। उनके चेहरे पर इतनी सूजन थी कि वह पहचान में भी नहीं आ रहे थे। इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।

Engineer Dies During Hair Transplant: लापरवाही से हुई मौत

परिजनों ने इस घटना को चिकित्सकीय लापरवाही का मामला बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। हालांकि, शुरुआत में उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना, चौकी, SP और DCP कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। आखिरकार परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। Read  More: BALIYA NEWS: बलिया में सनसनीखेज वारदात, खेत के किनारे मिला टुकड़ों में बंटा शव, इलाके में दहशत

डॉ. को भेजा समन

इस शिकायत के 54 दिन बाद, रावतपुर थाने में डॉ. अनुष्का तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। यह मामला भारतीय नवीन संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत दर्ज किया गया, जो लापरवाही के कारण मृत्यु से संबंधित है। ACP अभिषेक पांडे ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा, "मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमने उन लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने इंजीनियर को डॉक्टर से मिलवाया था। डॉक्टर को समन भेजा गया है, लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुई हैं। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

जांच में जुटी पुलिस

यह घटना कानपुर में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और निजी क्लिनिकों में प्रक्रियाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। हेयर ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रियाएं, जो आजकल आम हो गई हैं, अगर गलत तरीके से की जाएं तो जानलेवा साबित हो सकती हैं। इस मामले ने लोगों को सतर्क किया है कि ऐसी प्रक्रियाओं से पहले क्लिनिक और डॉक्टर की विश्वसनीयता की पूरी जांच जरूरी है। [caption id="attachment_81402" align="alignnone" width="300"]अभिषेक पांडे, एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे, एसीपी कल्याणपुर[/caption] पुलिस अब इस मामले में तेजी से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही दोषी को सजा मिलेगी। विनीत के परिवार का कहना है कि उनकी लड़ाई केवल न्याय के लिए है, ताकि भविष्य में कोई और परिवार ऐसी त्रासदी न झेले। यह घटना न केवल एक परिवार की व्यक्तिगत हानि है, बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी है। इब्ने हसन ज़ैदी की रिपोर्ट  

संबंधित सामग्री

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।


Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

मनोरंजन

Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

A cruise sank in Bargi Dam, Jabalpur on May 1, leading to several deaths. Sonu Sood has expressed anger over the lack of safety measures on social media.

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेखा साहनी, जो ऋषिकेश में स्मैक तस्करी में लिप्त थी, को पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति को भी चिन्हित किया।

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया, कहा आलोचना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।