CM Yogi Varanasi visit 2025: वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के किए दर्...

cm-yogi-varanasi-kashi-visit-pm-modi-event-2025

CM Yogi Varanasi visit 2025: वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, आज पीएम मोदी के कार्यक्रम में लेंगे भाग

cm yogi varanasi visit 2025 वाराणसी दौरे पर सीएम योगी काशी विश्वनाथ के किए दर्शन आज पीएम मोदी के कार्यक्रम में लेंगे भाग

 काशी विश्वनाथ और काल भैरव में की पूजा-अर्चना CM Yogi Varanasi visit 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने काशी के आराध्य देवों काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। सीएम के आगमन को लेकर पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

 पीएम मोदी देंगे 2,200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें पीएम वाराणसी को लगभग 2,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें शिलान्यास और लोकार्पण दोनों शामिल हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी किसानों को समर्पित 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे।

read more: यासीन मछली की वायरल चैट से एक और बड़ा खुलासा,युवती को देता था ड्रग्स का ऑफर

सीएम योगी ने जताया आभार... बोले- नई काशी ऊंचाइयों को छू रही

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में 'नई काशी' बहुआयामी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। यह कार्यक्रम किसानों के सशक्तिकरण के साथ-साथ बनारस के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

CM Yogi Varanasi visit 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी और आसपास के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को पहले से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाई जा सके। सीएम खुद हालात का जायजा लेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

read more: मालेगांव ब्लास्ट केस में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बरी, फैसले के बाद कांग्रेस पर बोला हमला

 

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।