CM Yogi Rudrabhishek Sawan 2025: हर हर महादेव… सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किय...

cm-yogi-rudrabhishek-sawan-first-day-2025

CM Yogi Rudrabhishek Sawan 2025: हर हर महादेव… सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, शिवभक्ति में लीन हुआ गोरखपुर

cm yogi rudrabhishek sawan 2025 हर हर महादेव… सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक शिवभक्ति में लीन हुआ गोरखपुर

सावन की पावन शुरुआत

CM Yogi Rudrabhishek Sawan 2025: श्रावण मास का शुभारंभ होते ही देशभर में शिवभक्ति का माहौल बन गया है। गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर इस पवित्र माह की शुरुआत की। सावन का पहला दिन शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है और इसी अवसर पर सीएम योगी ने विशेष पूजा-अर्चना की।

रुद्राभिषेक में अर्पित की गई पूजन सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिपूर्वक भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प सहित पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। यह संपूर्ण प्रक्रिया वैदिक विधियों और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई।

वैदिक मंत्रों के साथ हुआ हवन

गोरखनाथ मठ के आचार्यों और पुरोहितों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों का उच्चारण करते हुए रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके पश्चात गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक रीति से हवन कर लोक कल्याण की कामना की।

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का सबसे उत्तम समय है और यह सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का संदेश देता है।

 सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

CM Yogi Rudrabhishek Sawan 2025: CM Yogi Rudrabhishek Sawan 2025: सीएम योगी ने एक्स  पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि... 'भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! देवाधिदेव महादेव चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। ॐ नमः शिवाय!'

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।