शिक्षा में सुधार को लेकर सख्त योगी

cm-yogi-basic-shiksha-review-vacant-posts-order-2025

शिक्षा में सुधार को लेकर सख्त योगी

शिक्षा में सुधार को लेकर सख्त योगी

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में बोले सीएम योगी: हर बच्चा पाए शिक्षा, खाली पद जल्द भरें [caption id="attachment_95196" align="alignnone" width="300"]सीएम योगी शिक्षा समीक्षा 2025 सीएम योगी शिक्षा समीक्षा 2025[/caption]

शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचे — सीएम योगी की प्राथमिकता

सीएम योगी शिक्षा समीक्षा 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए।

परिषदीय छात्रों को DBT के तहत ₹1200 की सहायता

सीएम योगी ने जानकारी दी कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ₹1200 की डीबीटी सहायता दी जाएगी, जो जल्द ही अभिभावकों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह सहायता छात्रों के यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग और स्टेशनरी जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दी जा रही है।

स्कूल पेयरिंग से बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता

सीएम योगी शिक्षा समीक्षा 2025: सीएम ने ‘स्कूल पेयरिंग मॉडल’ को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। उनका मानना है कि इससे संसाधनों का बेहतर और समान उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। जो स्कूल भवन खाली हो गए हैं, वहां पर बाल वाटिका और प्री-प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

जल्द भरें शिक्षकों के रिक्त पद, हो आदर्श अनुपात

सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षक-छात्र अनुपात आदर्श स्तर पर होना चाहिए। इसके लिए रिक्त पदों को शीघ्रता से भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या के अनुसार पर्याप्त शिक्षक होने चाहिए, ताकि उन्हें पूरा शैक्षिक मार्गदर्शन मिल सके।

स्कूल चलो अभियान को बनाएं और प्रभावी

सीएम योगी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य को दिशा देने का माध्यम होना चाहिए।

Read More: प्रतीक यादव रंगदारी मामला: लखनऊ में पूर्व सीएम के भाई के साथ धोखाधड़ी

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।