CM Yogi: राजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम योगी करेंगे अनावरण, विरासत को मिल रहा सम्मान

cm-yogi-5

CM Yogi: राजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम योगी करेंगे अनावरण, विरासत को मिल रहा सम्मान

cm yogi राजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम योगी करेंगे अनावरण विरासत को मिल रहा सम्मान

CM Yogi: लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासतों को भी सम्मान मिल रहा है। इसी क्रम में बहराइच जिले के चित्तौरा क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

[caption id="attachment_86752" align="alignnone" width="300"]CM Yogi CM Yogi[/caption]

CM Yogi: 5 करोड़ रुपये बताई जा रही लागत

यह प्रतिमा महाराजा सुहेलदेव की वीरगाथा और ऐतिहासिक पराक्रम की प्रतीक मानी जा रही है। अश्वारूढ़ मुद्रा में दो पैरों पर खड़ी यह विशाल प्रतिमा प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार की कंपनी रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा निर्मित की गई है। इसकी कुल लागत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

CM Yogi: जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश

योगी सरकार इस अवसर को 'विजयोत्सव' के रूप में मना रही है, जिससे प्रदेश में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव को नई पहचान मिल सके। कार्यक्रम के दौरान न सिर्फ प्रतिमा का अनावरण होगा, बल्कि महाराजा सुहेलदेव के जीवन, योगदान और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश भी की जाएगी।

CM Yogi:रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी

महाराजा सुहेलदेव श्रावस्ती के एक पराक्रमी शासक थे, जिन्होंने 1034 ईस्वी में बहराइच के चित्तौरा क्षेत्र में महमूद गजनवी के भतीजे और आक्रमणकारी सैयद सालार मसूद को निर्णायक युद्ध में पराजित कर वीरगति को पहुंचाया था। इस ऐतिहासिक युद्ध ने भारत की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी।

जनसमुदाय की उपस्थिति में संपन्न होगा

सरकार का यह कदम न सिर्फ वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का प्रयास भी है। प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं, अधिकारियों और जनसमुदाय की उपस्थिति में संपन्न होगा।

READ MORE: शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री और आला नेताओं ने दिया कांधा

संबंधित सामग्री

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले लगाया

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले लगाया

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।


ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

मध्य प्रदेश

ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

भोपाल के ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास के मामले में।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।