BALIYA NEWS: भारत में रहकर पाकिस्तान की भाषा? केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

baliya-news-2

BALIYA NEWS: भारत में रहकर पाकिस्तान की भाषा? केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

baliya news भारत में रहकर पाकिस्तान की भाषा केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

BALIYA NEWS:  भाजपा विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में बलिया के सुखपुरा में सैकड़ों महिलाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान और देश की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता के प्रतीक स्वरूप आयोजित की गई। केतकी सिंह ने कहा कि यह यात्रा हमारे वीर जवानों के साहस और बलिदान को सलाम करने के लिए है।

[caption id="attachment_82640" align="alignnone" width="300"]BALIYA NEWS BALIYA NEWS[/caption]

BALIYA NEWS: महिलाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए विधायक केतकी सिंह ने सलेमपुर से सपा सांसद रामा शंकर विद्यार्थी के पाकिस्तान पर हमले को लेकर दिए बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया, "जब पाकिस्तान पर हमला होता है, तो सपा नेताओं के पेट में क्यों दर्द होता है?" उन्होंने कहा कि सेना पर सवाल उठाने वालों की मानसिकता "गंदी और विक्षिप्त" है। सेना राजनीति से ऊपर है और उसका सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है।

BALIYA NEWS:सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए केतकी सिंह ने कहा, “ये भारत में रहते हैं, भारत का खाते हैं और पाकिस्तान का गाते हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव को दिखाई नहीं देता तो उन्हें सीतापुर के अच्छे आंखों के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा सकता है, साथ में सेना के पराक्रम के सबूत भी दे दिए जाएंगे।

‘डीएनए’ वाली टिप्पणी पर भी केतकी सिंह भड़क गईं

BALIYA NEWS: वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लेकर समाजवादी पार्टी की ‘डीएनए’ वाली टिप्पणी पर भी केतकी सिंह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि इतना अशोभनीय बयान सिर्फ समाजवादी पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने मांग की कि बयान देने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।