अखिलेश यादव वायरल वीडियो: अखिलेश यादव की तारीफ करना छात्र को पड़ा महंगा

akhilesh-yadav-supporter-talib-police-extortion-viral-video

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: अखिलेश यादव की तारीफ करना छात्र को पड़ा महंगा

अखिलेश यादव वायरल वीडियो अखिलेश यादव की तारीफ करना छात्र को पड़ा महंगा

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: अखिलेश यादव की तारीफ करना छात्र को पड़ा भारी, तालिब ने लगाए पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप

"जो अखिलेश से टकराएगा, रेला जाएगा" — सोशल मीडिया पोस्ट बना मुसीबत की वजह

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: शाहजहांपुर के मऊ गांव का रहने वाला इंटर का छात्र तालिब, अचानक सुर्खियों में आ गया। वजह बना उसका एक सोशल मीडिया वीडियो, जिसमें उसने कहा था — "जो अखिलेश यादव से टकराएगा, रेला जाएगा।" यह वीडियो वायरल हुआ और तालिब का दावा है कि इसके बाद उसे अल्हागंज थाना पुलिस ने फोन कर बुलाया, हवालात में बैठाया और शांतिभंग की धारा में चालान किया गया।

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र ने बयां किया अपना दर्द

सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तालिब मंच पर पहुंचा और अपनी बात रखी। उसने बताया कि अखिलेश यादव की तारीफ करने पर पुलिस ने उसे उत्पीड़ित किया, 20 हजार रुपये भी मांगे गए और करीब 40 मिनट तक थाने में बैठाकर पूछताछ की गई। तालिब की यह बात सुनते ही अखिलेश समेत पत्रकार और कार्यकर्ता हंसने लगे, लेकिन मामला गंभीर था।

अखिलेश यादव वायरल वीडियो: https://x.com/pawanks1997/status/1942253232551542862

“बीस हजार देने पड़े, पोस्ट डिलीट कर मांगी माफ़ी” — तालिब का दावा

तालिब का आरोप है कि पुलिस ने उसे चेतावनी दी कि अगर वह पोस्ट नहीं हटाता तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह कहता है कि — “डर के कारण मैंने पोस्ट डिलीट की और माफी भी मांगी। इसके बाद भी बीस हजार रुपये की मांग की गई जो मुझे देने पड़े।” छात्र ने सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां से भी मदद मांगी, जिन्होंने फोन पर थाना प्रभारी से बात की और तब जाकर मामला शांत हुआ।
अखिलेश यादव वायरल वीडियो: पुलिस और एसपी का इनकार — कहा, जांच के आदेश दिए गए हैं
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने तालिब के सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि— “एक महिला की शिकायत पर शांतिभंग में चालान किया गया था। किसी भी पोस्ट पर कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई रुपये की मांग की गई।” एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सीओ जलालाबाद को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने भी स्वीकार किया कि छात्र ने मदद मांगी थी और थाना प्रभारी से बात कर मामला सुलझाया गया, लेकिन 20 हजार रुपये की बात उन्हें पहले नहीं पता थी। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — क्या किसी राजनेता की तारीफ करना भी आज के दौर में जोखिम भरा बनता जा रहा है? अगर तालिब के आरोप सही हैं, तो यह ना सिर्फ लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि सोशल मीडिया फ्रीडम पर भी सीधा प्रहार है। वहीं दूसरी ओर, अगर पुलिस का पक्ष सही है तो यह स्पष्ट करना ज़रूरी है कि अफवाहों को हवा देना भी सही नहीं है। अब सभी की निगाहें हैं जांच रिपोर्ट पर, जो तय करेगी कि सच्चाई किस ओर है। Read More: बिजनौर में युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप Watch this: भेल बनाम रहवासी...अब होगा आंदोलन!

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।