Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • US Open 2025: युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

US Open 2025: युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे!

Hema Gupta September 4, 2025

US Open 2025: भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी ने US Open 2025 में इतिहास रच दिया है। 33 वर्षीय भांबरी और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह पहली बार है जब युकी किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

Read More: Hockey Asia Cup 2025 Super4: हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज, साउथ कोरिया से मुकाबला ड्रॉ!

क्वार्टर फाइनल में मेक्टिक-राम की जोड़ी को हराया..

बुधवार को न्यूयॉर्क के कोर्ट नंबर 17 पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भांबरी-वीनस की जोड़ी ने 11वीं वरीयता प्राप्त निकोला मेक्टिक और राजीव राम को सीधे सेटों में 6-3, 7-6, 6-3 से मात दी। मुकाबले में भारतीय-न्यूजीलैंड जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत से ही बढ़त बनाई और विरोधियों को वापसी का मौका नहीं दिया।

Yuki Bhambri 🇮🇳 and Michael Venus 🇳🇿 through to the #USOpen2025 doubles semi-finals with a 6-3, 6-7, 6-3 win over Mektic/ Ram pic.twitter.com/AbdIelOsb5

— HareshRamchandani (@R1979Harry) September 3, 2025

प्री-क्वार्टर फाइनल में चौंकाने वाली जीत…

इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में युकी और वीनस ने चौथी वरीयता प्राप्त केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुट्ज़ को केवल 1 घंटे 23 मिनट में 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया था। इस जीत ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया और क्वार्टर फाइनल में भी वही लय देखने को मिली।

भारत के लिए गर्व का क्षण…

युकी भांबरी फिलहाल वर्ल्ड डबल्स रैंकिंग में 32वें स्थान पर हैं और भारत के टॉप डबल्स खिलाड़ी माने जाते हैं। यह उपलब्धि उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता है। जियोहॉटस्टार से बातचीत में उन्होंने कहा,
“भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। हमारे देश का टेनिस इतिहास समृद्ध रहा है। विजय अमृतराज, रमेश कृष्णन, लिएंडर पेस, महेश भूपति और रोहन बोपन्ना जैसे दिग्गजों ने इस खेल को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मैं हमेशा कोर्ट पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और यह क्षण मेरे लिए बेहद खास है।”

India’s Yuki Bhambri with Partner Michael Venus reaches the Semifinals of #USOpen 2025 Men’s Doubles

Next will face 6th seed British Pair of Salisbury/Skupski #USOpen2025 #Tennis #ATP pic.twitter.com/Pd3ZKxT5gG

— ishan (@imsport12) September 4, 2025

लिएंडर-सानिया के बाद नया मौका..

अगर युकी भांबरी और माइकल वीनस खिताब जीतने में सफल होते हैं, तो यह 2015 के बाद पहली बार होगा जब कोई भारतीय US Open ट्रॉफी जीत पाएगा। उस समय लिएंडर पेस ने मिक्स्ड डबल्स और सानिया मिर्जा ने विमेंस डबल्स खिताब जीता था।

विमेंस सिंगल्स: अनिसिमोवा ने लिया बदला…

वहीं विमेंस सिंगल्स में बड़ा उलटफेर हुआ। अमेरिका की आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने पोलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इगा स्वियातेक को 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही अनिसिमोवा ने विंबलडन फाइनल में मिली करारी हार का बदला भी ले लिया, जब स्वियातेक ने उन्हें 6-0, 6-0 से हराया था।

अब 24 वर्षीय अनिसिमोवा सेमीफाइनल में दो बार की US Open चैंपियन नाओमी ओसाका या चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा से भिड़ेंगी।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Drugs Case: भोपाल ड्रग्स मामला: मछली परिवार और करीबियों द्वारा 99 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, सीमांकन रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई
Next: प्रधानमंत्री मोदी ने GST में ऐतिहासिक बदलाव कर देशवासियों को दिवाली का बड़ा गिफ्ट दिया है, जिससे आम उपभोक्ता और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा

Related Stories

IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
  • IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.