UK07 Rider Anurag Attempted Suicide: ‘बिग बॉस 17’ के फेम कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) इन दिनों चार्चाओं में बने हुएं है, कुछ दिनों पहले उनका एक इमोशनल वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और शादी के बारे में बात करते हुए खुद को डिप्रेस्ड बताया था। उन्होंने करीब 2 घंटे का वीडियो शेयर किया था और ये भी कहा कि यह मेरा ‘लास्ट व्लॉग’ है। इसके बाद उन्होंने 7 मार्च को सुसाइड करने की कोशिश की, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए।
अनुराग ने सुसाइड करने की कोशिश
बीते दिन यूट्यूबर इस्टाग्राम पर लाइव आए, और वो कार चला रहें थे। काफी इमोशनल लग रहे थे। और कह रहे थे, लोग ही नहीं बचे किसको कॉल करुं। फिर वो कहते हैं। ‘मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं, तो बस प्यार देना’। इसके बाद कार की स्पीड 150 kmph कर ली और कहा कि- ‘चलो आखिरी सफर पर चलते हैं।’ फिर कार को डिवाइडर से चढ़ा दिया सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन वो गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयावह था कि, उनकी फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। वो भी गंभीर रुप से घायल हो गए।

बता दें कि, इस दौरान वो लाइव थे। उनकी सारी बाते करीब 80 हजार देख रहें थे। यह हादसा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ।
यूट्यूबर के मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट
इस दुर्घटना के बाद अनुराग को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने उनकी हेल्थ अपडेट दी। उन्होंने बताया कि वो ICU में हैं। मैनेजर ने फैंस से उनके ठीक होने की प्रार्थना करने की अपील की है।

8 मार्च को मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली और उसमें लिखा कि- ‘उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल वे आईसीयू में हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और सभी के संपर्क में हैं। हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, खासकर उन फैंस का, जिन्होंने मुझे अनुराग डोभाल का पता लगाने और उनके लिए मदद जुटाने में सहयोग किया। आप लोग भगवान हो सच में।”
मैनेजर ने पहले किया था पोस्ट
पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी दी थी और लिखा था कि- ‘टीम यूके राइडर की ओर से, मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के रूप में पुष्टि करता कि अभी वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। प्लीज इसे ही आधिकारिक बयान मानें और इस स्थिति के बारे में बार-बार कॉल करने से बचें। यदि कोई और अपडेट आता है, तो हम उसे सही समय पर शेयर करेंगे।’


हाथ जुड़वाए, पैर पकड़वाए… UK07 Rider का वीडियो, बोले – टॉर्चर किया
UK07 Rider Family Torture: बिग बॉस के कंटेस्टेंट और देहरादून मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइटर (UK07 Rider) इन दिनों अपने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। अनुराग काफी दिनों से मुश्किल दौर से गुजर रहे है।
ट्यूबर अनुराग ने बताया कि वे अपनी प्रॉपर्टी, पैसा और अपना पालतू कुत्ता तक खो चुके हैं। उन्होंने अपने भाई पर सब कुछ छीनने का आरोप लगाया है। पूरी खबर…
