Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ujjain : सिंहस्थ से पहले संवर रहा महाकाल लोक
  • मध्य प्रदेश

Ujjain : सिंहस्थ से पहले संवर रहा महाकाल लोक

Narendra Singh May 30, 2025

Ujjain Mahakal Lok : महाकाल की नगरी में लगेंगी 88 नई मूर्तियां, 75 करोड़ का प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

Ujjain Mahakal Lok : भव्यता और दिव्यता की प्रतीक महाकाल लोक की सुंदरता अब और भी बढ़ने वाली है। पर्यटन विकास निगम के प्रस्ताव पर ₹75 करोड़ की लागत से 88 नई मूर्तियां महाकाल लोक में लगाई जाएंगी। ये मूर्तियां कांसे और सेंडस्टोन (बलुआ पत्थर) से बनाई जाएंगी, जिससे ये हजारों वर्षों तक आंधी-तूफान और मौसम की मार झेल सकेंगी।

2022 की मूर्ति दुर्घटना से सीखा सबक

मध्य प्रदेश के उज्जैन में साल 2022 में महाकाल लोक में आंधी-तूफान में सप्तऋषि की कई मूर्तियां टूट गई थीं. इससे सबक लेकर अब महाकाल लोक की 88 मूर्तियों को मजबूती प्रदान करने के नए टेंडर जारी होने वाले हैं. लगभग 75 करोड़ की लागत से शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द ही मिलने वाली है. जिसके बाद लगभग 1 वर्ष में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा.

75 करोड़ की लागत से होगा काम

बाबा महाकाल का लोक वैसे ही दिव्य और भव्य है, लेकिन इस लोक की सुंदरता को और भी बढ़ाने के लिए पर्यटन विकास निगम के प्रस्ताव पर 75 करोड़ रुपए की लागत से कांसे और सेंडस्टोन की 88 नई मूर्तियां यहां पर लगाई जाने वाली हैं. नई मूर्तियों का निर्माण कांसे और सेंडस्टोन से किए जाने पर यह मूर्तियां इतनी मजबूत हो जाएंगी कि इन्हें एक से दो हजार वर्षों तक आंधी-तूफान और पानी से सुरक्षित रखा जा सकेगा. बताया जाता है कि अयोध्या के राम मंदिर, अक्षरधाम और काशी कॉरिडोर में लगी मूर्तियों में कांसे का उपयोग हुआ है.

15 फीट ऊंची लगेंगी नई प्रतिमाएं

नई मूर्तियों के निर्माण के बाद इन मूर्तियों पर स्थाई कोटिंग लगाई जाएगी, जिससे कि मूर्तियों के अंदर की धातु हमेशा सुरक्षित रहेगी. महाकाल लोक में अभी कुछ प्रतिमाएं सिर्फ 10 फीट की बनी हुई हैं, लेकिन अब जो यहां नई प्रतिमाएं लगाई जाएंगी उनकी हाइट बढ़ाकर 15 फीट की जाएगी. महाकाल लोक में सप्तऋषि की प्रतिमाएं भी अभी लगाई जानी बाकी हैं. इन प्रतिमाओं की ऊंचाई भी 15 फीट की जाएगी और इन्हें भी सेंडस्टोन और कांसे से बनाया जाएगा.

दिखेगा सुदर्शन अवतार

महाकाल लोक में भगवान श्री कृष्ण के योगेश्वर और सुदर्शन अवतार के साथ ही लगभग 32 फीट की भगवान शिव के यमसंहार की प्रतिमा लगाई जाएगी, जबकि यहां पर मणिभद्र, अष्टभैरव सहित पंचमुखी हनुमान और दो द्वारपाल भी दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि शिव बारात, शिव के वीरभद्र अवतार, समुद्र मंथन के समय शिव जी का विषपान स्वरूप भी अब श्रद्धालुओं को जल्द ही देखने को मिलेगा.

कुछ ऐसा होगा नजारा

महाकाल मंदिर के पास श्री महाकाल लोक है. इस परिसर को 2.87 हेक्टेयर (7.1 एकड़) से 47 हेक्टेयर (116 एकड़) तक विस्तारित किया गया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 856 करोड़ से अधिक है, जिसे भगवान शिव को समर्पित किया गया है. महालोक में 108 दिव्य स्तंभों की भव्य श्रृंखला एक विशाल प्रवेश द्वार, मंदिर के चारों ओर निःशुल्क घूमने का स्थान और शिव पुराण की कहानियां शामिल हैं.

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

महालोक का उद्घाटन 11 अक्टूबर साल 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. यह परियोजना उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा देने और इसे हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक के रूप में स्थापित करने के लिए की गई थी. इस परियोजना में मौजूदा महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का निर्माण शामिल था.

Watch Now :-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE 

Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP News : विधायक के दो साल का पोता गायब
Next: Bhasma Aarti Darshan : महाकाल मंदिर में दुनिया की पहली 6D आरती

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.