Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं वीर पहाड़िया?
  • एंटरटेनमेंट

Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं वीर पहाड़िया?

Hema Gupta July 2, 2025

Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने – माने सितारे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई दोनों की इटली वेकेशन वाली पोस्ट्स के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों साथ में वैकेशन मना रहें हैं, शायद दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं।

Read More: Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी

हाल ही में वीर पहाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यॉट पर खड़े हुए तस्वीर साझा की, जिसमें पीछे पहाड़ नजर आ रहा था। कुछ ही देर बाद तारा सुतारिया ने भी समुद्र और पहाड़ के दृश्य वाली स्टोरी पोस्ट की। लोकेशन और टाइमिंग लगभग एक जैसी होने के कारण फैंस को यकीन हो गया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

पहले साथ रैंप वॉक कर चुके हैं दोनों…

इससे पहले भी तारा और वीर एक साथ लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर नजर आ चुके हैं। उस इवेंट के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उठने लगी थीं। इसके कुछ दिन बाद दोनों को मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसने डेटिंग की चर्चाओं को और हवा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

रैपर बादशाह से भी जुड़ चुका है तारा का नाम…

गौरतलब है कि इससे पहले भी तारा सुतारिया का नाम रैपर बादशाह से जोड़ा जा चुका है। रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट पर जब शिल्पा शेट्टी ने मजाक में तारा का नाम लेकर बादशाह को चिढ़ाया, तो रैपर का शरमा जाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से दोनों की डेटिंग को लेकर भी अटकलें लगाई गईं।

आदर जैन से ब्रेकअप के बाद फिर लाइमलाइट में तारा की लव लाइफ…

तारा सुतारिया इससे पहले एक्टर आदर जैन को चार साल तक डेट कर चुकी हैं। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा, लेकिन 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद आदर ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली, जो तारा की कभी बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं।

वीर पहाड़िया भी सारा अली खान को कर चुके हैं डेट…

वीर पहाड़िया का नाम भी पहले बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान से जुड़ चुका है। 2018 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सारा ने खुद स्वीकार किया था कि वीर उनके इकलौते बॉयफ्रेंड रहे हैं और वह उन्हें डेट कर चुकी हैं। बता दें, वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं और अक्सर सोशल व फिल्मी सर्कल्स में नजर आते हैं।

हालांकि, तारा और वीर दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन एक जैसे वेकेशन पोस्ट्स और पहले से चल रही अफवाहों के चलते सोशल मीडिया पर यह कपल फिलहाल चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kanwar Yatra 2025 CM Dhami Statement: ‘नेम प्लेट’ विवाद पर सीएम धामी का बयान…कांवड़ यात्रा के दौरान मिलेगा शुद्ध भोजन और पूरी सुरक्षा
Next: Uttarakhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट का सीएम धामी ने किया स्वागत, दूसरे कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं।

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.