T20 World Cup 2026 Controversy: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत आकर T-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी या नहीं इसका फैसला करने के लिए 21 जनवरी तक का टाइम दिया है। 21 जनवरी को स्पष्ट हो जाएगा कि – बांग्लादेश टीम भारत आएगी या नहीं?
T20 World Cup 2026 Controversy: 17 जनवरी को हुई थी बैठक
रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने 17 जनवरी यानी शनिवार को ढाका में मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में T-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेने को लेकर फैसला करने के लिए 21 जनवरी तक का टाइम दिया गया है।
T20 World Cup 2026 Controversy: BCB ने रखा पक्ष
रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वह T-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलना चाहता है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनका वेन्यू चेंज कर दिया जाए भारत की जगह उनके मैच को – होस्ट श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि ICC ने साफ किया है कि – मैच के शेड्यूल नही बदले जाएंगे।

साथ ही अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में टूर्नामेंट खेलने से मना किया तो ICC बांग्लादेश टीम की जगह किसी और टीम को शामिल कर सकती है। आखिरी फैसला ICC ने BCB पर छोड़ दिया है। अगर बांग्लादेश भारत खेलने नहीं आती तो मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है।
Also Read-यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से की थी मांग
बीते दिन 4 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला किया , कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नही आएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिर रहमान को शाहरुख खान की KKR टीम से बाहर कर दिया गया है, इस बाद पर नाराजगी के चलते BCB ने यह फैसला किया कि वो भारत T-20 वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, BCB ने ICC से मांग की थी कि- ‘उसके सभी मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं।’
Also Read-Vijay Hazare Trophy 2025-26: फाइनल में सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ ने खिताब पर जमाया कब्जा!

6 जनवरी के दिन ICC ने किया फैसला
एक मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट के अनुसार, 6 जनवरी मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष जय शाह और कुछ अन्य अधिकारी ने मुंबई में मुलाकात की। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों से बातचीत की उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात की। इसके बाद ICC ने स्पष्ट रुप से बांग्लादेश टीम के लिए वेन्यू बदलने से इंकार कर दिया है।
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से अपील की कि- उनका मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए।
बांग्लादेशी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिए थे निर्देश
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश जारी कर उसमें लिखा कि- ‘BCCI ने 26 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को KKR टीम से बाहर निकालने को भी अपमानजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसी के चलते अगले निर्देश तक IPL के सभी मैच का टेलिकास्ट बांगलादेश में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कैसे शुरु हुआ विवाद?
कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने की जानकारी दी गई है। BCCI के निर्देश देने के बाद पोस्ट की गई जिसमें लिखा है कि-
“कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक BCCI/IPL ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से मुक्त करने का निर्देश दिया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। BCCI IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI ने एक रिप्लेशमेंट प्लेयर्स लेने की अनुमति दी है, और इससे जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।”
KKR Media Advisory. 🔽 pic.twitter.com/ZUZB620Uv7
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 3, 2026
BCCI ने KKR टीम को दिए थे निर्देश
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि- ‘हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।’
