झारखंड की मानवीय पहल

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

By : रोहन उमक
सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले से मानवता और संवेदनशील प्रशासन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का दिल छू लिया। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में माता-पिता को खो चुके तीन मासूम बच्चों की बेबसी जब सोशल मीडिया पर सामने आई, तो प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद शनिवार को पलामू के उपायुक्त खुद प्रशासनिक टीम के साथ गांव पहुंचे और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया।

सीएम हेमन्त सोरेन

उपायुक्त ने बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की, उनका हाल जाना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें तत्काल सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई ने ग्रामीणों के बीच भरोसे का नया संदेश दिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट बनी उम्मीद की किरण

दरअसल, लौटनियां पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री को जानकारी दी थी कि एकौनी गांव में तीन अनाथ बच्चे अपने वृद्ध दादा-दादी के सहारे जीवन गुजार रहे हैं। माता-पिता की असमय मौत के बाद बच्चों के सामने भोजन, शिक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पोस्ट सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लिया और पलामू उपायुक्त को तत्काल जांच कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर बच्चों की शिक्षा और उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से अटके थे लाभ

गांव पहुंचे अधिकारियों को बच्चों के बुजुर्ग अभिभावकों ने बताया कि माता-पिता की मौत के बावजूद अब तक उनका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। इसी वजह से कई सरकारी योजनाओं का लाभ परिवार तक नहीं पहुंच पा रहा था।

इस पर उपायुक्त ने तुरंत हुसैनाबाद के बीडीओ सुनील वर्मा को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी बच्चों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रामीणों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन की इस मानवीय पहल की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की संवेदनशीलता ने जरूरतमंद बच्चों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी जगाई है।

इस दौरान प्रभारी एसडीओ गौरांग महतो, बीडीओ सुनील वर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। उनकी स्थिति की निगरानी जारी।

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में नीतिगत प्रस्तावों और खनिज संशोधन कानून पर चर्चा होगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में।

रांची के योगदा आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए परमहंस योगानंद से जुड़ी इस धरोहर की खासियत

रांची के योगदा आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए परमहंस योगानंद से जुड़ी इस धरोहर की खासियत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने रांची स्थित योगदा सत्संग आश्रम का दौरा किया और वहां के आध्यात्मिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर FIR

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर FIR

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर झारखंड के मुख्यमंत्री की माँ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़गाईं अंचल में जमीन मामले में आरोप तय किए गए हैं, जिसके बाद भाजपा ने उनसे इस्तीफा मांगा है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर