26 मार्च को अयोध्या आएंगे दिग्विजय सिंह:मंदिर पूरा होने पर दर्शन करने का लिया था संकल्प

digvijay-singh-in-ram-mandir-24-march

26 मार्च को अयोध्या आएंगे दिग्विजय सिंह:मंदिर पूरा होने पर दर्शन करने का लिया था संकल्प

26 मार्च को अयोध्या आएंगे दिग्विजय सिंहमंदिर पूरा होने पर दर्शन करने का लिया था संकल्प

Digvijay singh in ram mandir: MP के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा। खास बात यह है कि सिंह ने मंदिर निर्माण के दौरान ही घोषणा की थी कि जब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, वे तभी दर्शन करने जाएंगे। अब जबकि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है, वे अपना संकल्प पूरा करने पहुंच रहे है।

[caption id="attachment_142901" align="alignnone" width="1183"]26 मार्च को अयोध्या आएंगे दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या आएंगे दिग्विजय सिंह[/caption]

सांसद दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की निधि समर्पित की थी। उन्होंने हमेशा कहा कि वे राम भक्त हैं, लेकिन राजनीति और आस्था को अलग रखते हैं। बता दें की हाल ही में (19 मार्च 2026 को) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने वहां 150 किलो का स्वर्ण जड़ित 'श्री राम यंत्र' स्थापित किया। नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति गुरुवार सुबह परिवार के साथ अयोध्या पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है और अप्रैल अंत तक सभी तकनीकी औपचारिकताएं भी पूरी हो जाएंगी।

Digvijay singh in ram mandir: रामेश्वर शर्मा बोले- राम जिसके साथ, जीत उसी की

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की जब राम मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया, तब देश के संत-महंत, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के परम पूज्य सरसंघचालक भी उसमें उपस्थित थे। कांग्रेस को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुई।

Digvijay singh in ram mandir: रामलला काल्पनिक नहीं, बल्कि यथार्थ हैं

दिग्विजय सिंह अगर उस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चले जाते, तो भी कांग्रेस उन्हें राज्यसभा नहीं भेजती। अब दिग्विजय सिंह यह महसूस कर चुके हैं कि राम अगर साथ हैं तो काम जरूर आता है। यदि यही बात देश की राजनीति पहले समझ लेती, तो अयोध्या का राम मंदिर कई वर्षों पहले बन जाता। दिग्विजय सिंह, जब आप रामलला के दर्शन करने जाएं, तो उन शहीदों को भी नमन करें जिन्होंने 1992 में गोलियां खाईं।जिन रामलला को आपकी पार्टी ने काल्पनिक कहा था, आज उनके दर्शन कर यह स्वीकार करें कि रामलला काल्पनिक नहीं, बल्कि यथार्थ हैं।

दिग्विजय के अयोध्या का कार्यक्रम

दिग्विजय सिंह 26 मार्च को सुबह 8:10 बजे दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना होंगे और 9:40 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वहां दर्शन करने के बाद वे दोपहर में सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

दिग्विजय सिंह का पूरा दौरा कार्यक्रम (26 मार्च, गुरुवार)

सुबह 08.10: दिल्ली से प्रस्थान (एयर इंडिया एक्सप्रेस IX - 1285) सुबह 09.40: अयोध्या एयरपोर्ट पर आगमन। दोपहर तक: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना। दोपहर 01.30: अयोध्या से कार द्वारा लखनऊ प्रस्थान। शाम 04.00: लखनऊ आगमन और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत। रात 07.40: लखनऊ से दिल्ली के लिए रवानगी।

मंदिर निर्माण की टाइमलाइन: 2020 से 2026 तक का सफर

5 अगस्त 2020: पीएम मोदी ने भूमि पूजन कर नींव रखी। 22 जनवरी 2024: भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह, रामलला टेंट से अपने महल में विराजे। 25 नवंबर 2025: मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई। 19 मार्च 2026: राष्ट्रपति ने 'श्री राम यंत्र' की स्थापना की। 30 अप्रैल 2026: मंदिर निर्माण की समय सीमा (डेडलाइन), सभी एजेंसियां काम पूरा कर ट्रस्ट को हैंडओवर करेंगी।

संबंधित सामग्री

इंदौर में सजा ‘मालवा उत्सव’: कार्यक्रम में पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, बोले- “संस्कृति संरक्षण ही हमारी पहचान”

राज्य

इंदौर में सजा ‘मालवा उत्सव’: कार्यक्रम में पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, बोले- “संस्कृति संरक्षण ही हमारी पहचान”

इंदौर में आयोजित मालवा उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उत्सव ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा दिया।

हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं पर होगी वैज्ञानिक जांच: CM सुक्खू ने दिए निर्देश, आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया बल

राज्य

हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं पर होगी वैज्ञानिक जांच: CM सुक्खू ने दिए निर्देश, आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया बल

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं पर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक अध्ययन के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में नुकसान कम हो सके।

प्रेम विवाह के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: ‘जमीन ट्रांसफर करो या जान गंवाओ’-परिजनों का सनसनीखेज आरोप

जुर्म गाथा

प्रेम विवाह के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: ‘जमीन ट्रांसफर करो या जान गंवाओ’-परिजनों का सनसनीखेज आरोप

ग्रेटर नोएडा में प्रेम विवाह के तीन महीने बाद 22 वर्षीय मोनिका की संदिग्ध मौत हुई। परिजनों ने पति और ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया।

झारखंड की सियासत में आया उबाल: निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को NDA में शामिल होने की दी चेतावनी

राज्य

झारखंड की सियासत में आया उबाल: निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को NDA में शामिल होने की दी चेतावनी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ताजा बयान के बाद झारखंड में राजनीतिक तनाव बढ़ा है। उन्होंने एनडीए में शामिल होने के लिए झारखंड सरकार पर दबाव डाला है।

मान गए राज्यपाल, विजय ने सौंपा 120 विधायकों का समर्थन पत्र

देश-विदेश

मान गए राज्यपाल, विजय ने सौंपा 120 विधायकों का समर्थन पत्र

तमिलनाडु में विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया। कांग्रेस, CPI, VCK और IUML के समर्थन से 120 विधायकों का समर्थन हासिल किया।