छिंदवाड़ा में बकरों का अनोखा रैंप वॉक, लाखों के बकरों संग पहुंचे ‘बॉडीगार्ड’

Goat Ramp Walk Before Bakrid in Chhindwara

छिंदवाड़ा में बकरों का अनोखा रैंप वॉक, लाखों के बकरों संग पहुंचे ‘बॉडीगार्ड’

छिंदवाड़ा में बकरीद से पहले बकरों का अनोखा रैंप वॉक आयोजित हुआ। लाखों रुपए कीमत वाले खास नस्ल के बकरे और उनके बॉडीगार्ड आकर्षण का केंद्र बने।

छिंदवाड़ा में बकरों का अनोखा रैंप वॉक लाखों के बकरों संग पहुंचे ‘बॉडीगार्ड’ 

ईद-उल-अजहा (बकरीद) से पहले छिंदवाड़ा में बकरों का अनोखा रैंप वॉक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। रविवार देर रात बैल बाजार क्षेत्र स्थित यातायात थाने के सामने आयोजित इस खास प्रदर्शनी में लाखों रुपए कीमत वाले बकरे पेश किए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक अपने खास नस्ल और भारी वजन वाले बकरों को लेकर पहुंचे। बकरों की खूबसूरती, वजन और नस्ल के आधार पर उनकी कीमत तय की गई।

बकरों की सुरक्षा में रहे ‘बॉडीगार्ड’

इस अनोखी प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह रही कि कई महंगे बकरों के साथ उनकी सुरक्षा के लिए ‘बॉडीगार्ड’ भी मौजूद रहे। बाजार में ये बॉडीगार्ड लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का विषय बने रहे।बकरों का रैंप वॉक देखने और पसंदीदा बकरों पर बोली लगाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खरीदार बाजार पहुंचे।

दूसरे जिलों से पहुंचे खरीदार

ईद से पहले बकरों की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। छिंदवाड़ा के अलावा आसपास के जिलों से भी व्यापारी और खरीदार यहां पहुंचे।बाजार में खास नस्ल और भारी वजन वाले कई बकरों की कीमत लाखों रुपए तक बताई गई। खरीदार अपने बजट और पसंद के अनुसार बकरों की खरीदारी करते नजर आए।

हर साल लगता है बाजार

आयोजन समिति से जुड़े यशफीन खान और फरहान ने बताया कि हर साल ईद से पहले इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। इससे पशुपालकों को अपने बकरों की खूबियां लोगों तक पहुंचाने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा कि अच्छी नस्ल और वजन वाले बकरों की ऊंची बोली लगने से पशुपालकों को सीधा आर्थिक लाभ भी मिलता है।

 

संबंधित सामग्री

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

देश-विदेश

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला।