कांकेर में 2 कारों की भीषण टक्कर, कॉस्टेबल का परिवार खत्म,  6 की मौत

chhattisgarh-accident-6-dead-in-kanker-road-crash

कांकेर में 2 कारों की भीषण टक्कर, कॉस्टेबल का परिवार खत्म,  6 की मौत

कांकेर में 2 कारों की भीषण टक्कर कॉस्टेबल का परिवार खत्म  6 की मौत

chhattisgarh kanker road accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

chhattisgarh kanker road accident: शादी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, उड़कुडा निवासी नेताम परिवार शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे नाथिया नवागांव के पास उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य

हादसे में जान गंवाने वालों में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद समुंदलाल नेताम, बहन मुमतुला नेताम और 8 वर्षीय भांजा अंशु नेताम शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान दीना यादव और जुहरा जुर्री के रूप में हुई है।

Read Also:- Court grants bail to Malayalam director Ranjith in sexual harassment case, imposes strict conditions

ओवरटेक के दौरान टक्कर की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरी कार तेज रफ्तार में थी और ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही कार से भिड़ गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

3 घायल, रायपुर में इलाज जारी

हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घायलों में मुरहा उसेंडी (26 वर्ष) शामिल हैं, जबकि दो अन्य की पहचान की जा रही है।

chhattisgarh kanker road accident: पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसपी निखिल राखेचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Read More:- Varuthini Ekadashi Kab Hai: किस दिन है वरुथिनी एकादशी, जानिए सही तिथि और महत्व…

संबंधित सामग्री

सैनी सरकार का बड़ा तोहफा: 59 लाख लोगों के खातों में 2115 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर

हरियाणा

सैनी सरकार का बड़ा तोहफा: 59 लाख लोगों के खातों में 2115 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 कल्याणकारी योजनाओं के तहत 59 लाख लाभार्थियों को 2115 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

IPL REEL Video Ban Rules: IPL में रील बनाने-पोस्ट करने पर BCCI ने बनाए सख्त नियम

खेल

IPL REEL Video Ban Rules: IPL में रील बनाने-पोस्ट करने पर BCCI ने बनाए सख्त नियम

The BCCI has introduced severe restrictions on video creation and posting on social media for IPL 2026 to protect the integrity and security of the matches.

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

राज्य

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक ने देवी की मूर्ति को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय तनाव बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की,

राज्य

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

सनातन

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

हिंदू धर्म में शनि देव को 'न्यायाधीश' माना गया है, जिनकी पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग वर्जित है क्योंकि तांबा सूर्य देव की धातु है।