RSS Branch Attack: इच्छापुर में संघ की शाखा पर हमला, 13 नामजद सहित एक अज्ञात पर FIR दर्ज

burhanpur-ichhapur-rss-branch-attack

RSS Branch Attack: इच्छापुर में संघ की शाखा पर हमला, 13 नामजद सहित एक अज्ञात पर FIR दर्ज

rss branch attack इच्छापुर में संघ की शाखा पर हमला 13 नामजद सहित एक अज्ञात पर fir दर्ज

Burhanpur RSS Branch Attack: बुरहानपुर।शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इच्छापुर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा स्थल पर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। शाखा में पहुंचे कुछ असामाजिक तत्वों ने शाखा लगाने का विरोध किया, नारेबाजी की और हमलावर स्थिति में झूमाझटकी भी की। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट हो गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने 13 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये था मामला

संघ के मंडल कार्यवाह रितेश महाजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे और अन्य स्वयंसेवक 2 नवम्बर की शाम लगभग 5 बजे इच्छापुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में नियमित शाखा ले रहे थे। शाम करीब 6 बजे इंद्रानगर की ओर से 10–15 असामाजिक युवक पहुंचे, जिन्होंने “आरएसएस मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। रितेश महाजन ने बताया कि जब उन्हें समझाने की कोशिश की गई तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तीन स्वयंसेवक रितेश महाजन, मोहित नीमबाडकर और भावेश महाजन, घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर प्राथमिक उपचार कराया है।

इन 13 लोगों पर केस दर्ज

शाहपुर थाना पुलिस ने संघ कार्यकर्ताओं की शिकायत पर जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया है, वे हैं,सिद्धार्थ पिता अशोक, अंकुश पिता अशोक, रितिक नायके, पृथ्वीराज करोले, आदेश वाघ, अतुल वाघ, आशुदीप मेढ़े, राजवीर पिता दिलीप करोले, विवेक मेढ़े, अल्पेश वाघ, शिवम, आर्यन, आकाश और एक अज्ञात युवक।

झड़प का वीडियो वायरल

घटना के बाद कुछ युवकों ने झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में असामाजिक तत्वों को धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

सैनी सरकार का बड़ा तोहफा: 59 लाख लोगों के खातों में 2115 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर

हरियाणा

सैनी सरकार का बड़ा तोहफा: 59 लाख लोगों के खातों में 2115 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 कल्याणकारी योजनाओं के तहत 59 लाख लाभार्थियों को 2115 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

IPL REEL Video Ban Rules: IPL में रील बनाने-पोस्ट करने पर BCCI ने बनाए सख्त नियम

खेल

IPL REEL Video Ban Rules: IPL में रील बनाने-पोस्ट करने पर BCCI ने बनाए सख्त नियम

The BCCI has introduced severe restrictions on video creation and posting on social media for IPL 2026 to protect the integrity and security of the matches.

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

राज्य

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक ने देवी की मूर्ति को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय तनाव बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की,

राज्य

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

सनातन

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

हिंदू धर्म में शनि देव को 'न्यायाधीश' माना गया है, जिनकी पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग वर्जित है क्योंकि तांबा सूर्य देव की धातु है।