भाजपा की विजय पर विधायक की प्रतिक्रिया

BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा की विजय का जश्न

BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने 5 राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। मिश्रा ने भाजपा की विजय की प्रशंसा की और कांग्रेस को कड़ी आलोचना की।

BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा की विजय का जश्न

देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से 1 तरफ भाजपा नेता जहां गदगद हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस के प्रति गुस्सा भी फूट रहा है. यह भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के बयानों में साफ नजर आती है, जिसमें वे कांग्रेस को श्राप देते हुए कहा कि.. कांग्रेस ने 14 अगस्त की रात को भारत का बंटवारा किया. मैं श्राप देता हूं कि भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए.

 

भाजपा के शानदार प्रदर्शन

BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि.. बीजेपी कार्यकर्ता जहां भी जाते हैं, सरकार बनाकर आते हैं. दीदी से परेशान होकर जनता ने उनको निपटा दिया. 4 मई को ममता गईं. जनता ने भारत और सनातन को बचाने का काम किया गया है. अब सबके साथ मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे. जिससे अखंड भारत का सपना पूरा होगा.

सरकार की आय बढ़ेगी

वहीं विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में जो ज्यादा बड़ा थैला देता है, उसे काम मिलता है. लेकिन विधायक संगीता सिन्हा विधानसभा में अच्छे मुद्दे उठाती हैं, इसलिए मैं उन्हें बधाई देता हूं.

इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को अर्बन नक्सली बताए जाने का समर्थन करते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नक्सल को जीवित रखने में कांग्रेस का हाथ है. पीएम नरेंद्र मोदी की हठधर्मिता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों ने नक्सलवाद का सफाया किया. नक्सलमुक्त होने से बस्तर में टूरिज्म बढ़ेगा, सरकार की आय बढ़ेगी.

सरकार में सब पर कार्रवाई होगी

विदेशी फंडिंग में छत्तीसगढ़ में 12 से ज्यादा NGO के जांच दायरे में आने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि.. जो फंडिंग विदेश से आ रहा है, उसमें कुछ लोग स्पेसिफाई हुए हैं. विष्णु देव साय की सरकार में सब पर कार्रवाई होगी.

राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर बीजेपी विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी हमारे बीजेपी के स्टार प्रचारक है. इसलिए भगवान उन्हें खुश रखे, स्वस्थ रखें. हमारे यहां के कांग्रेस के नेता शराब घोटाले से उभर नहीं पाए हैं, इसलिए नशे में कुछ भी बयान देते रहते हैं.
 

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

भारत के चार राज्यों में उपचुनावों के दौरान विवाद और तनाव बढ़ा, खासकर पश्चिम बंगाल में, जहां कांग्रेस और AJUP ने संगीन आरोप लगाए हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर