भजनलाल शर्मा की जीत का जश्न

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

CM भजनलाल शर्मा

पश्चिम बंगाल में जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और बीजेपी नेताओ ने झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ झालमुड़ी खाई।

CM ने दी बधाई

इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ, मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित कई नेता मौजूद रहे। CM भजनलाल शर्मा को जीत की बधाई दी थी। बंगाल और असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने और पुडुचेरी में NDA की सरकार बनने पर सोमवार शाम को प्रदेश BJP कार्यालय में जश्न मनाया जाएगा। BJP प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कई किलो की भारी माला पहनाई गई। वहीं BJP मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाई। इस दौरान BJP युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने अपने हाथों से झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई।

कार्यकर्ताओं ने खाई झालमुड़ी 

CM भजनलाल शर्मा ने कहा- यह जीत पीएम मोदी के सुशासन की जीत है। अब बंगाल भी डबल इंजन की सरकार में विकास के पहिए पर दौड़ेगा। प्रदेश BJP कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाई। BJP युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने अपने हाथों से झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई। इस दौरान शंकर गोरा ने कहा- इस झालमुड़ी का स्वाद लंबा चलेगा। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में भी झालमुड़ी के साथ BJP का स्वाद चढ़ेगा। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने भी झालमुड़ी खाई।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर